हरदा नगर की विमला देवी (76) का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने अपनी भक्ति और समाजसेवा से एक अमिट छाप छोड़ी है। विमला देवी ने रुई की बत्ती बनाकर 51 हजार रुपए की राशि एकत्र की थी, जिसे उन्होंने खेतवाली माता मंदिर में दान कर दिया।
.
यह राशि विमला देवी ने मंदिर के नाम 51 हजार रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के रूप में दान की थी। उनकी अंतिम इच्छा थी कि इस राशि के ब्याज से मंदिर में हमेशा दुर्गा सप्तशती का पाठ करवाया जाए।
विमला देवी लंबे समय से खेतवाली माता मंदिर से जुड़ी हुई थीं और प्रतिदिन मंदिर आकर सेवा कार्य करती थीं। उनका जीवन धर्म और समाज सेवा के प्रति समर्पित था। वह संपत राव चौहान की धर्म पत्नी और पवन चौहान व रितु जाधव की माता थीं।
मंदिर के पुजारी कैलाश पुरोहित ने बताया कि विमला देवी ने मंदिर के नाम 51 हजार रुपए की एफडी करवाई थी। उन्होंने विमला देवी की अंतिम इच्छा की पुष्टि की, जिसमें उन्होंने ब्याज से दुर्गा सप्तशती पाठ के संचालन की बात कही थी।