मंत्री की पायलट गाड़ी में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
मध्य प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार ने कटनी जिले में मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अपनी पायलट गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। यह घटना कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र के विलायत कला ग्राम के पास
.
गुरुवार रात करीब 10:30 बजे, 38 वर्षीय नरेश कुमार चौधरी एक्टिवा क्रमांक MP21ZB9361 से सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। वे गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े थे। इसी दौरान, अनूपपुर से कटनी की ओर जा रहे मंत्री दिलीप अहिरवार का काफिला वहां से गुजर रहा था।
सड़क हादसे में घायल को मंत्री दिलीप अहिरवार ने मदद की।
मंत्री ने अपनी गाड़ी से युवक को अस्पताल भिजवाया
घायल युवक को सड़क किनारे देखकर मंत्री अहिरवार ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल नरेश कुमार चौधरी को अपनी पायलट गाड़ी में बैठाया और उसे तुरंत बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद मेडिकल ऑफिसर डॉ. नीरज विश्वकर्मा ने बताया कि मंत्री की पायलट गाड़ी से एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को लाया गया था। घायल का नाम नरेश कुमार चौधरी, पिता भूरेलाल चौधरी, निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना ढीमरखेड़ा है। प्राथमिक उपचार के बाद, उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।