टॉस से कितने मिनट पहले मैच रेफरी को दी गई थी ‘नो हैंडशेक’ की जानकारी

टॉस से कितने मिनट पहले मैच रेफरी को दी गई थी ‘नो हैंडशेक’ की जानकारी


Last Updated:

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में एंडी पाइकक्रॉफ्ट के व्यवहार पर विवाद लगभग सुलझा, पीसीबी ने माफी मांगी, ICC जांच कर रही है, लेकिन पाइकक्रॉफ्ट पर कोई गलत आचरण नहीं पाया गया.

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा केसाथ मैच रेफरी एंडी पाइकक्रॉफ्ट
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बीच मैच रेफरी एंडी पाइकक्रॉफ्ट के व्यवहार को लेकर भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान हुए विवाद का मामला काफी हद तक सुलझ गया है. पाकिस्तान के एशिया कप मैचों से पाइकक्रॉफ्ट को हटाने की मांग करते हुए कई लेटर भेजे गए थे, जिसके बाद ‘गलतफहमी’ पर माफी मांगी गई थी. अब यह विवाद अपने अंत की ओर बढ़ रहा है. आईसीसी पाइकक्रॉफ्ट के साथ हुई बैठक के दौरान कुछ प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर पीसीबी के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रहा है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत बनाम पाकिस्तान ग्रुप ए मैच के दौरान पाइकक्रॉफ्ट के टॉस कराने से ठीक पहले क्या हुआ था.

ESPNCricinfo के अनुसार, सुर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा के बीच ‘नो हैंडशेक’ प्रोटोकॉल की जानकारी पाइकक्रॉफ्ट को टॉस से चार मिनट पहले दी गई थी. पाइकक्रॉफ्ट के मैदान में जाने से ठीक पहले, एशियन क्रिकेट काउंसिल के वेन्यू मैनेजर ने उन्हें ‘नो हैंडशेक’ मेसेज को बीच में देने के लिए कहा.

ACC वेन्यू मैनेजर के निर्देश भारतीय सरकार की मंजूरी के साथ बीसीसीआई से मेसेज मिलने के बाद आए थे. मैच में टॉस होने से पहले ही यह तय हो चुका था कि कप्तान सुर्यकुमार और सलमान के बीच कोई हैंडशेक नहीं होगा. पीसीबी ने कहा कि पाइकक्रॉफ्ट को ‘नो हैंडशेक’ प्रोटोकॉल के बारे में आईसीसी को जानकारी देना चाहिए था, लेकिन जिम्बाब्वे के रेफरी के पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त समय नहीं था. अगर मैच रेफरी के पास पर्याप्त समय होता तो वह टॉप क्रिकेटिंग बॉडी को जानकारी दे देते.

ICC का प्रकोप झेलने के लिए हो जाए तैयार पाकिस्तान, नीच हरकत करके मोल ली आफत

पाइकक्रॉफ्ट ने इसलिए सलमान को ‘नो हैंडशेक’ नियम के बारे में सूचित करने का फैसला लिया, ताकि वह सुर्यकुमार के पास हाथ मिलाने ना जाएं और शर्मिंदगी से बच सकें. पाकिस्तान ने बुधवार को यूएई के खिलाफ मैच से बाहर होने की धमकी दी थी अगर पाइकक्रॉफ्ट को हटाने की उसकी मांग पूरी नहीं की गई. हालांकि, आईसीसी ने इस अनुरोध को दो बार अस्वीकार कर दिया. मैच एक घंटे की देरी के बाद आगे बढ़ा.

पीसीबी ने एक बयान में यह भी कहा कि आईसीसी ने “14 सितंबर के मैच के दौरान हुई आचार संहिता उल्लंघन की जांच करने की इच्छा व्यक्त की है”. लेकिन, आईसीसी का मानना है कि पाइकक्रॉफ्ट की ओर से कोई गलत आचरण नहीं हुआ था.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

टॉस से कितने मिनट पहले मैच रेफरी को दी गई थी ‘नो हैंडशेक’ की जानकारी



Source link