शाजापुर कोतवाली थाने में पीड़िता ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
शाजापुर शहर के किलारोड क्षेत्र में 62 वर्षीय एक महिला के घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हो गई। यह घटना 3 सितंबर 2025 की सुबह हुई। पीड़िता ने शुक्रवार को 12 बजे इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले में अपने भतीजे पर संदेह जताया है।
.
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि फरियादी संतोष पांचाल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर लौटते देखी तो अलमारी का लॉकर भी टूटा मिला
किलारोड निवासी संतोष पांचाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 3 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह घर का ताला लगाकर खाना बनाने गई थीं। जब वे सुबह 11:30 बजे लौटीं, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अलमारी का लॉकर भी टूटा मिला, जिसमें से सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, झूमकी, चांदी की पायल और 5000 रुपए नकद गायब थे।
महिला ने पुलिस को बताया कि उनका घर पुराना है और तीन हिस्सों में बंटा हुआ है। बीच का हिस्सा उनका है, जबकि दोनों ओर उनके देवर रहते हैं। घर की दीवारें पूरी तरह छत तक नहीं होने के कारण एक हिस्से से दूसरे हिस्से में आसानी से जाया जा सकता है। महिला को आशंका है कि चोर उनके देवरों के घर से होकर अंदर घुसा।
पीड़िता ने अपने भतीजे दिनेश पर चोरी का संदेह जताया है। उनका कहना है कि दिनेश पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है। दिनेश के घर नहीं लौटने पर संतोष ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।