नीमच में मूर्ति पर रंग करते समय फटा कंप्रेशर: प्रतिमा खरीदने आया निंबाहेड़ा का युवक घायल; जिला अस्पताल में एडमिट – Neemuch News

नीमच में मूर्ति पर रंग करते समय फटा कंप्रेशर:  प्रतिमा खरीदने आया निंबाहेड़ा का युवक घायल; जिला अस्पताल में एडमिट – Neemuch News


नवरात्र की पूर्व संध्या पर नीमच के महू रोड पर एक दुर्घटना हो गई। रविवार शाम 5:30 बजे एक मूर्ति कलाकार की दुकान पर रंग भरने का कंप्रेशर फट गया। इस हादसे में निंबाहेड़ा निवासी 20 वर्षीय सूरज घायल हो गया।

.

सूरज अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर से मां दुर्गा की मूर्ति खरीदने नीमच आया था। कैंट थाना क्षेत्र की मूर्ति कलाकार की दुकान पर मूर्तियों पर रंग-रोगन का काम चल रहा था। इसी दौरान कंप्रेशर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए।

कंप्रेशर के पास खड़े सूरज के पैर में गंभीर चोट आई। उसके साथी तुरंत उसे नीमच जिला चिकित्सालय ले गए। वहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रतिमा खरीदने पहुंचे समिति सदस्य।



Source link