मृतका मां विनीता और बेटी दुर्गा आदिवासी।
सागर के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम नेगुवां में कुएं में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अनुमान है कि घटना तब हुई जब 3 साल की बेटी दुर्गा आदिवासी का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए मां विनीता (28) पति रूपसिंह आद
.
घटना के समय घर पर कोई नहीं था। शाम को विनीता की सास सूरज रानी मवेशी चराने के बाद घर लौटी तो बहू और नातिन नहीं दिखाई दी। उन्होंने आसपास खोजबीन की और कुएं के पास जाकर दोनों के शव उतराते देखे। तुरंत गांव के अन्य लोगों को जानकारी दी गई।
शाम करीब 5 बजे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए देवरी अस्पताल भेजा। देवरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि कुएं में डूबने से मां-बेटी की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।