चित्रकूट में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना पर विवाद: सामुदायिक भवन में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर प्रदर्शन, चाबी के लिए सीएमओ के घर के बाहर दिया धरना – Satna News

चित्रकूट में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना पर विवाद:  सामुदायिक भवन में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर प्रदर्शन, चाबी के लिए सीएमओ के घर के बाहर दिया धरना – Satna News


सतना जिले के चित्रकूट के प्रमोदवन में नवरात्रि के पहले दिन दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद हो गया। लगभग 50 युवकों ने नगर परिषद के सीएमओ अंकित सोनी के आवास के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि दशकों से दुर्गा प्रतिमा सामुदायिक भवन मे

.

युवकों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए सीएमओ से चाबी देने की मांग की। उनका कहना था कि परंपरा के अनुसार प्रतिमा स्थापना में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। विरोध करीब एक घंटे तक चला और इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल तैनात किया। मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह, चित्रकूट एसडीओपी राजेश बंजारे, नायब तहसीलदार और टीआई डी.आर. शर्मा भी पहुंचे। अधिकारियों ने युवकों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि परंपरा के अनुसार प्रतिमा स्थापना में कोई रुकावट नहीं आएगी।

विवाद खत्म होने के बाद माहौल शांत अधिकारियों के आश्वासन के बाद युवकों ने धरना समाप्त कर दिया। कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन प्रशासन की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में आ गई और नवरात्रि पर्व की तैयारी सामान्य रूप से जारी रही।

पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठे युवकों को समझाया और परंपरा के अनुसार मूर्ति स्थापित करने की अनुमति दी।



Source link