12 कैच टपकाए… फाइनल में एक भी गलती टीम इंडिया को पड़ सकती है भारी

12 कैच टपकाए… फाइनल में एक भी गलती टीम इंडिया को पड़ सकती है भारी


Last Updated:

भारतीय टीम ने एशिया कप में सबसे अधिक कैच टपकाए हैं. सुपर फोर से पहले भारतीय टीम की फील्डिंग शानदार थी लेकिन उसके बाद से सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी फील्डिंग में लगातार लचर प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया ने इस एशिया कप में सबसे ज्यादा 12 कैच टपकाए हैं. खराब फील्डिंग भारत के ट्रॉफी जीत की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है.

सूर्यकुमार एंड कंपनी एशिया कप में 12 कैच ड्रॉप कर चुकी है.
नई दिल्ली. भारतीय टीम एशिया कप ट्रॉफी से सिर्फ एक जीत दूर है.सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने लगातार पांच मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया है. एशिया कप टी20 के इस टूर्नामेंट में भारत ने लीग स्टेज पर तीनों डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन सुपर 4 में आते ही उसकी फील्डिंग को मानो किसी की नजर लग गई. भारतीय फील्डर्स की लचर फील्डिंग का जो सिलसिला पाकिस्ता के खिलाफ शुरू हुआ वो बांग्लादेश के खिलाफ भी जारी रहा. भारतीय टीम इस एशिया कप में सबसे अधिक कैच ड्रॉ करने वाली टीम बन गई है. उसने अभी तक 12 कैच टपकाए हैं जो इस टूर्नामेंट में किसी टीम का सर्वाधिक आंकड़ा है. टीम ने इस दौरान हांगकांग और चीन को भी पीछे छोड़ दिया है जिनके नाम एशिया कप इतिहास में एक समान 11 कैच छोड़ने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है. फाइनल से पहले भारतीय फील्डर्स को इसपर काम करना होगा नहीं तो एशिया कप ट्रॉफी टीम इंडिया के हाथ से फिसल जाएगी.

फाइनल में भारत की एक गलती टीम पर भारी पड़ सकती है. भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर मैच में पांच कैच टपकाए. टीम इंडिया ने बेशक बांग्लादेश को 41 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया लेकि फील्डिंग में उसने निराश किया. हैरानी की बात ये है कि भारत ने बांग्लादेश के एक बल्लेबाज को चार बार जीवनदान दिया. सैफ हसन को भारतीय फील्डर्स ने चार पर कैच छोड़े. सैफ ने 69 रन की पारी खेली.

सूर्यकुमार एंड कंपनी एशिया कप में 12 कैच ड्रॉप कर चुकी है.
सैफ हसन को 4 बार दिया जीवनदान
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 मैच में सैफ हसन को 40 रन के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल ने सबसे पहले उनका कैच टपका दिया. इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने भी सैफ को दो बार जीवनदान दिया. इसके बाद शिवम दुबे ने भी 65 रन पर उनका कैच छोड़ा वहीं 66 के स्कोर पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने भी जीवनदान दिया. अभिषेक शर्मा ने 67 के स्कोर पर कैच छोड़ा वहीं कुलदीप यादव ने आखिरी में नसुम अहमद का कैच ड्रॉप किया. इस तरह भारत ने इस मैच में कैच लेने के 5 मौके गंवाए.

पाकिस्तान के खिलाफ छोड़े थे 5 कैच
इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भी सुपर फोर में पांच कैच छोड़े थे. उस मुकाबले में एक रन आउट का चांस भी भारत के हाथ से निकल गया था. भारत ने पाकिस्तान को छह मौके दिए थे. भारतीय टीम को फाइनल से पहले फील्डिंग में सुधार करना होगा.क्योंकि फाइनल में छोटी सी गलती आपको खिताब से दूर सकती है. टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी हैं जिन्हें समय रहते अपनी गलतियों से पार पाना होगा.फाइनल में भारत की टक्कर बांग्लादेश या पाकिस्तान से हो सकती है. दोनों टीमें 25 को आमने सामने होंगी जहां जीतने वाली टीम फाइनल का टिकट कटा लेगी वहीं हारने वाली टीम का बोरिया बिस्तर बंध जाएगा.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

12 कैच टपकाए… फाइनल में एक भी गलती टीम इंडिया को पड़ सकती है भारी



Source link