उमरिया में 280 बकरा-बकरी से भरा ट्रक पकड़ा: मानपुर से नागपुर जा रहे वाहन में वैध कागजात नहीं, चालक गिरफ्तार – Umaria News

उमरिया में 280 बकरा-बकरी से भरा ट्रक पकड़ा:  मानपुर से नागपुर जा रहे वाहन में वैध कागजात नहीं, चालक गिरफ्तार – Umaria News


उमरिया में चंदिया पुलिस ने 280 बकरा-बकरी से भरे ट्रक को जब्त किया

उमरिया जिले में चंदिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बकरा-बकरी से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में 280 बकरा-बकरी थे, जिन्हें बिना किसी वैध कागजात के ले जाया जा रहा था।

.

बुधवार की रात को मानपुर से नागपुर जा रहे ट्रक (एमपी 20 एचबी 6487) को पुलिस ने रोका। चंदिया थाना प्रभारी और सात सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान चालक से बकरा-बकरी से संबंधित कागजात मांगे गए।

चालक के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। सभी बकरा-बकरियों को एक सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक बद्री को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को चंदिया थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।



Source link