पार्षदों ने कलेक्टर संजय कुमार जैन को प्रस्ताव दिया।
मऊगंज जिले की नईगढ़ी नगर परिषद में राजनीतिक संकट गहरा गया है। नगर परिषद की अध्यक्ष नागिता गुप्ता के खिलाफ 15 में से 12 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव दे दिया है। पार्षदों ने यह प्रस्ताव कलेक्टर संजय कुमार जैन को सौंपा है।
.
पार्षदों ने अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं की गई। बिना अनुमति के कार्य करवाए गए। गरीबों को सरकारी योजनाओं से दूर रखा गया। साथ ही पार्षदों के साथ अनुचित व्यवहार भी किया गया।
कलेक्टर न्यायालय में गुरुवार को इस मामले की सुनवाई हुई। सभी पार्षद अपने शपथ पत्र लेकर पहुंचे। सीएमओ हेमंत त्रिपाठी द्वारा हस्ताक्षरित शपथ पत्रों का मिलान किया गया। कलेक्टर ने अविश्वास प्रस्ताव को शासन को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
12 पार्षदों के विरोध से नगर परिषद की वर्तमान सरकार अल्पमत में आ गई है। इससे नगर परिषद की राजनीतिक स्थिति में बदलाव की संभावना बन गई है।