बालाघाट में स्थापित होगी 10 फीट ऊंची भारत माता प्रतिमा: स्कूली बच्चों ने निकाली रैली; नपा अध्यक्ष का आश्वासन- काली पुतली चौक हमेशा रहेगा – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में स्थापित होगी 10 फीट ऊंची भारत माता प्रतिमा:  स्कूली बच्चों ने निकाली रैली; नपा अध्यक्ष का आश्वासन- काली पुतली चौक हमेशा रहेगा – Balaghat (Madhya Pradesh) News


तिरंगा लेकर निकले नगर के जनप्रतिनिधि।

बालाघाट नगर में काली पुतली चौक पर भारत माता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस को लेकर गुरुवार शाम उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से शोभायात्रा निकाली गई।

.

शोभायात्रा में स्कूली बच्चे और नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग पर भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर ने बताया कि शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया।

रैली में शामिल स्कूली बच्चे और जनप्रतिनिधि।

खैरागढ़ से लाई गई भारत माता की प्रतिमा शेर पर विराजमान होगी। प्रतिमा 10 फीट ऊंची होगी, जिसमें 6 फीट की मूर्ति और 4 फीट का शेर का रथ शामिल है। प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन किया जाएगा।

नहीं बदलेगा चौराहे का नाम

आदिवासी समाज ने प्रतिमा स्थापना का स्वागत किया है। हालांकि उन्हें चिंता है कि कहीं इससे काली पुतली चौक का नाम न बदल जाए। नगरपालिका ने आश्वासन दिया है कि चौक की पहचान बरकरार रखी जाएगी। यह प्रतिमा स्थापना राष्ट्रहित और जनभावना को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।



Source link