नवोदय-विद्यालय में 8वीं के छात्र को 3 क्लासमेट ने पीटा: हटा में तीनों पर FIR, पेटी की चाबी छिपाने के शक में मारपीट की – Damoh News

नवोदय-विद्यालय में 8वीं के छात्र को 3 क्लासमेट ने पीटा:  हटा में तीनों पर FIR, पेटी की चाबी छिपाने के शक में मारपीट की – Damoh News



दमोह जिले के हटा में संचालित नवोदय विद्यालय में कक्षा आठवीं के छात्र से तीन क्लासमेट ने मारपीट की। ये शुक्रवार शाम को मामला सामने आया है। परिजन को जानकारी मिली, तो उन्होंने आज 26 सितंबर को हटा थाने में शिकायत दर्ज कराई, उसके बाद तीन क्लासमेट छात्रों

.

टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित छात्र का कहना कि गुरुवार रात करीब 10 बजे उसकी ही क्लास के तीन छात्रों ने उसपर पेटी की चाबी छिपाने के शक में मारपीट की है। डरे सहमे छात्र ने पहले ये बात किसी को नहीं बताई, लेकिन विद्यालय में पदस्थ काउंसलर शिक्षक ने जब बच्चों से बातचीत की तो यह जानकारी सामने आई।

इसके बाद खबर छात्र के अभिविवाकों तक पहुंची। हटा पहुंचे अविभावकों ने छात्र की हालत देखी, चोट के निशान देखकर उनके होश उड़ गए। वह फौरन अपने बेटे को लेकर हटा थाने पहुंचे।

थाना टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि केस में धारा 115 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिन छात्रों ने मारपीट की है, उनके अभिवावकों को बुलाकर समझाइश भी दी गई है।

परिजन बोले- बेटा दहशत में है और डरा हुआ

वहीं पीड़ित छात्र के परिजन का आरोप है कि तीन छात्रों ने मिलकर करीब दो घंटे तक लाठी से उनके बेटे से मारपीट की है। कमर के नीचे और पैरों में चोट के निशान भी है। जिसकी जानकारी नवोदय विद्यालय के प्रबंधन को भी उन्होंने दी है। लेकिन उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। घटना के बाद से उनका बेटा दहशत में है और डरा हुआ है।

जो धारा लगी उसमें एक साल तक की कैद का प्रावधान

बीएनएस की धारा 115 स्वेच्छा से चोट पहुंचाने में लगाई जाती है। इसका मतलब यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर ऐसा कोई कार्य करता है। जिसमें एक वर्ष तक की कैद, दस हजार रुपए तक का जुर्माना, या दोनों सजाएं एक साथ दी जा सकती हैं।



Source link