पत्नी के साथ चल रहे किसान पर बिजली गिरी, मौत: शिवपुरी में मवेशियों के लिए खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे – Shivpuri News

पत्नी के साथ चल रहे किसान पर बिजली गिरी, मौत:  शिवपुरी में मवेशियों के लिए खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे – Shivpuri News



शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सुनाज गांव में शनिवार शाम एक घटना में खेत से चारा लेकर लौट रहे एक ग्रामीण की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उनकी पत्नी के सामने हुई, जो उनके साथ चल रही थीं।

.

जानकारी के अनुसार, सुनाज गांव निवासी ओम प्रकाश रजक अपनी पत्नी के साथ मवेशियों के लिए खेत से चारा काटकर लौट रहे थे। ओम प्रकाश ने चारे की गठरी सिर पर रखी हुई थी, जबकि उनकी पत्नी उनसे थोड़ी दूरी पर पीछे चल रही थीं।

शाम करीब 5 बजे अचानक आकाशीय बिजली सीधे ओम प्रकाश पर गिरी। उनकी पत्नी की आंखों के सामने ही उनका जीवन समाप्त हो गया। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जिसका पोस्टमॉर्टम रविवार सुबह कराया जाएगा।



Source link