Last Updated:
7 Players To Watch Out For In India-Pakistan Asia Cup Final: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले एशिया कप फाइनल में 7 खिलाड़ी ऐसे हैं जो अकेले अपने दम पर मैच को जिताने की ताकत रखते हैं. दुबई क्रिकेट स्टेडियम में इन खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी. इनमें भारत के 3 और पाकिस्तान के 4 खिलाड़ियों के नाम हैं .
नई दिल्ली. आठ बार की चैंपियन भारतीय टीम रविवार (28 सितंबर) को एशिया कप 2025 में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम से भिड़ेगी.दुबई में खेला जाने वाला यह मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से खेला जाएगा. विश्व की नंबर वन भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.बावजूद इसके सूर्यकुमार यादव की टीम पाकिस्तान को हल्के में लेने की भूल कतई नहीं करेगी. भारतीय इस एशिया कप में लगातार 6 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है जबकि पाकिस्तान को दो हार नसीब हुई है. उसे दोनों बार भारत ने हराया है. फाइनल में 7 खिलाड़ी एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं जो अकेले मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं.
एशिया कप फाइनल में 7 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर.
कुलदीप यादव सर्वाधिक 13 विकेट ले चुके हैं
साहिबज़ादा फरहान एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मौजूदा टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ खेले गए दोनों मैचों में पाकिस्तान के लिए शीर्ष स्कोरर रहे. रविवार को वह एक बार फिर बल्ले से धमाल मचाना चाहेंगे. छह मैचों में 13 विकेट लेकर कुलदीप यादव एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर हैं. कानपुर के इस क्रिकेटर के नाम एशिया कप टी20I के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है. कुलदीप ने 14 सितंबर को खेले गए ग्रुप ए मैच में तीन पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आउट किया था और भारतीय टीम प्रबंधन को उनसे फाइनल मुकाबले में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
सैम अयूब गेंद से कर रहे कमाल
युवा ओपनर सैम अयूब बल्ले से बुरी तरह से खराब फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए सभी छह मैच खेले हैं, लेकिन केवल 23 रन ही बना पाए हैं. सैम एशिया कप में चार बार शून्य पर आउट हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद, उन्हें अंतिम एकादश में बरकरार रखा गया है और उनका फाइनल में खेलना लगभग तय है. हालांकि सैम बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है और 8 विकेट लिए हैं.
जसप्रीत बुमराह के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड.
बुमराह फाइनल में भारतीय गेंदबाजी अटैक की करेंगे अगुआई
जसप्रीत बुमराह एशिया कप के फाइनल में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में चार मैच खेले हैं और 5 बल्लेबाजों को आउट किया है. पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों में बुमराह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन इसके बावजूद, वह फाइनल मुकाबले में भारत के लिए अहम खिलाड़ी होंगे। अहमदाबाद के 31 वर्षीय क्रिकेटर ने 74 टी-20 मैचों में 94 विकेट लिए हैं.
शाहीन अफरीदी बल्ले और गेंद से दे रहे योगदान
तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी एशिया कप में बल्ले और गेंद दोनों से पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं. छह मैचों की चार पारियों में उन्होंने 188.63 के स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए हैं और नौ बल्लेबाजों को आउट किया है. हालांकि भारत के खिलाफ दो मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, फिर भी पाकिस्तानी प्रशंसक इस बाएं हाथ के गेंदबाज़ से भारतीय सलामी बल्लेबाजों खासकर फॉर्म में चल रहे अभिषेक को आउट करके टीम को शानदार शुरुआत दिलाने की उम्मीद करेंगे.
हारिस रऊफ 9 विकेट ले चुके हैं
हारिस रऊफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. मौजूदा एशिया कप में उनके नाम चार मैचों में 9 विकेट हैं. रऊफ़ ने संयुक्त अरब अमीरात, भारत और श्रीलंका के खिलाफ दो-दो विकेट लिए और 25 सितंबर को तीन बांग्लादेशी बल्लेबाजों को आउट किया. फाइनल मे रावलपिंडी में जन्मे यह क्रिकेटर अपनी तेज गति से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें