IND vs PAK Final में सिक्योरिटी टाइट, पटाखे-फ्लेयर्स पर लगा बैन, फैंस के लिए एडवाइजरी जारी

IND vs PAK Final में सिक्योरिटी टाइट, पटाखे-फ्लेयर्स पर लगा बैन, फैंस के लिए एडवाइजरी जारी


IND vs PAK Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 फाइनल का खुमार पूरे भारत में छाया हुआ है. दो बार पहले ही भी इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिली है. लेकिन फाइनल में दुबई का मैदान खचाखच भरा देखने को मिलेगा, जिसके बाद दुबई की पुलिस एक्शन में आ चुकी है.  दुबई इवेंट्स सुरक्षा समिति ने इस महामुकाबले के लिए कड़ी सुरक्षा का प्लान बनाया है. फैंस के लिए भी एडवाइजरी जारी हो चुकी है.

दोनों देशों के बीच तनाव

बात चाहे क्रिकेट का मैदान हो या फिर राजनीतिक मुद्दे, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव देखने को मिल रहा है. अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के संबंध और भी बिगड़ चुके हैं. पहले दो मैचों में भी जमकर बवाल देखने को मिला. यह ध्यान में रखते हुए दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में सिक्योरिटी पूरी टाइट रखी गई है.  

Add Zee News as a Preferred Source


जारी हुई एडवाइजरी

रविवार के भारत-पाकिस्तान फाइनल की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी दर्शकों, खिलाड़ियों और स्टेडियम की सुविधाओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं. फैंस के लिए एडवाइजरी जारी हुई है. इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है, आयोजकों ने ज़ोर देकर कहा है कि टिकट धारकों का सहयोग सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी है.

ये भी पढे़ं.. पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश.. सबसे पीछे है टीम इंडिया, फिर की ये गलती तो फाइनल में डूब जाएगी लुटिया, पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल

पटाखे हुए बैन

अधिकारियों ने प्रशंसकों से देरी से बचने के लिए जल्दी पहुँचने, सुरक्षा जाँच में सहयोग करने और स्टेडियम के नियमों का पालन करने का आग्रह किया है. फैंस को किक-ऑफ से कम से कम तीन घंटे पहले पहुंचना होगा. प्रति वैध टिकट एक प्रवेश, पुनः प्रवेश की अनुमति नहीं है. स्टूवर्ड के निर्देशों और सभी पोस्ट किए गए संकेतों का पालन करना अनिवार्य होगा. केवल निर्दिष्ट क्षेत्रों में ही पार्क करें और सड़कों पर रुकने से बचें. आतिशबाज़ी, फ्लेयर्स, लेज़र पॉइंटर्स और कोई भी ज्वलनशील या खतरनाक सामग्री को लेकर मैदान में एंट्री बैन है. नुकीली वस्तुएँ, हथियार, जहरीले पदार्थ और रिमोट से नियंत्रित उपकरण ले जाना भी मना है. बड़े छाते, कैमरा ट्राइपॉड/रिग, सेल्फी यस्टिक और अनधिकृत पेशेवर फोटोग्राफी पर भी रोक लगाई गई है. ऐसी कोई भी वस्तु ले जाना अनिवार्य नहीं है जो सुरक्षा के खिलाफ हो. 



Source link