Last Updated:
Ind Vs Pak Asia Cup: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर नौंवी बार खिताब जीता. तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन बनाए, जबकि कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए. कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार कप्तानी और शिवम दुबे के योगदान से टीम ने जीत हासिल की.
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट के एशियाई बादशाह वही हैं. तिलक, वरुण, कुलदीप का जादू
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फाइनल में शानदार कप्तानी करते हुए टीम को मुश्किल हालात में संभाला. दूसरी ओर, तिलक वर्मा के विस्फोटक अर्धशतक ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया. इस मुकाबले में ऑल राउंडर शिवम दुबे ने भी तिलक वर्मा का बखूबी साथ दिया और टीम की पारी संभालने में बड़ा योगदान किया.
वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवती ने जमी-जमाई पाकिस्तानी टीम को दो बड़े झटके दिए. इसके बाद कुलदीप यादव की फिरकी जादूगरी ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जिसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपने तेज़ और सटीक स्पेल से रही सही कसर भी पूरी कर दी.
अब चर्चा इस बात की है कि इस जीत का ‘असली हीरो’ कौन रहा. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कप्तानी तीनों मोर्चों पर कई खिलाड़ी चमके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. आपकी राय क्या है? हमें बताएं कि आप किसे मानते हैं इस जीत का असली हीरो. क्या यह तिलक वर्मा की बल्लेबाजी थी, या फिर कुलदीप-वरुण की गेंदबाजी? आपकी राय हमें बताएगी कि फैंस किसे इस ऐतिहासिक जीत का असली हीरो मानते हैं.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें