भारतीय टीम एक बार फिर चैंपियन बन चुकी है. टीम इंडिया ने लगातार 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. केवल एशिया ही नहीं बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट में टीम इंडिया का जलवा है. पाकिस्तान के छोटे से टारगेट के सामने टीम इंडिया को मशक्कत करनी पड़ी. आखिरी के ओवरों में सांसे अटका देने वाला ये मैच क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांच से भरा था. शुरुआत में तेजी से विकेट गंवाने के बाद भारतीय पारी को पहले तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने संभाला, फिर तिलक और शिवम दुबे ने मैच बनाया, लेकिन टीम के लिए विनिंग शॉट पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेंच पर बैठे तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह ने खेला.
रिंकू ने लगाया वीनिंग शॉट
पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम से बाहर चल रहे रिंकू सिंह को हार्दिक पांड्या की जगह फाइनल मैच में टीम में जगह दी गई. कमाल की बात ये थी की रिंकू ने एक गेंद पर ही ऐसा करिश्मा किया, जिससे उनकी जमकर चर्चा हो रही. जब वह बल्लेबाजी करने आए तो टीम इंडिया को 3 गेंदों में 1 रनों की दरकार थी और उन्होंने बाउंड्री लगाकर स्टाइल में मैच को फिनिश किया. रिंकू के इस चौके ने पूरे देश को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया.
9वीं बार रचा इतिहास
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 146 रनों पर सिमट गई. जिसकी वजह कुलदीप यादव की सधी हुई गेंदबाजी बनी. शानदार लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 19.4 गेंदों में टारगेट को चेज करके 9वीं बार खिताब को अपने नाम कर लिया.
तिलक की मैच विनिंग पारी
पूरे देश की नजर अभिषेक और शुभमन गिल की जोड़ी पर थी, लेकिन पारी की शुरुआत करने अभिषेक और गिल अपना विकेट जल्दी गंवा बैठे. टूर्नामेंट के दौरान आउट ऑफ फॉर्म चल रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके. उसके बाद संजू सैमसन ने निराश किया, लेकिन टीम इंडिया को संकट से निकालने वाले खिलाड़ी बने तिलक वर्मा और शिवम दुबे. दोनों ने ही टीम इंडिया के लिए अहम योगदान देते हुए शानदार बल्लेबाजी की. दुबे ने 33 तो वहीं तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में 69 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई.