India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 फाइनल में 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. हार की हैट्रिक के बाद पाकिस्तान की पूरी हेकड़ी निकल गई. टीम इंडिया की जीत को देश के पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्ट कर दिया. इस पर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने काफी दिलचस्प बयान दिया. मोदी की बधाई देख सूर्या का सीना और भी चौड़ा हो गया. उन्होंने इसे क्रिकेट से कनेक्ट कर सभी को समझाया.
क्या बोले सूर्या?
पीएम मोदी ने एशिया कप 2025 की जीत पर टीम इंडिया को अलग अंदाज में बधाई ही. उन्होंने लिखा, ‘खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, रिजल्ट एक ही है, भारत जीता. सभी क्रिकेटर्स को बधाई.’ सूर्या ने उनके इस पोस्ट पर कहा, ‘अच्छा लगता है जब देश का नेता खुद फ्रंटफुट पर बल्लेबाज़ी करता है. ऐसा लगा जैसे उसने स्ट्राइक ली और रन बनाए. यह देखना शानदार था और जब सर सामने खड़े हों. निश्चित रूप से खिलाड़ी खुलकर खेलेंगे. सबसे खास बात यह है कि पूरा देश जश्न मना रहा है.’
ट्रॉफी न मिलने पर तोड़ी चुप्पी
फाइनल में जीत के बाद ट्रॉफी पर नई कंट्रोवर्सी देखने को मिली. भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी न लेने का फैसला किया. जिसके चलते टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया. एएनआई से बात करते हुए सूर्या ने इस मुद्दे पर कहा, ‘मैं इसे विवाद नहीं कहूँगा. अगर आपने देखा होगा तो लोगों ने ट्रॉफी की तस्वीरें यहां-वहां पोस्ट की हैं. लेकिन असली ट्रॉफी तब होती है जब आप लोगों का दिल जीतते हैं. खिलाड़ी, जो विश्वास आप कमाते हैं, सहयोगी स्टाफ, उनका दिखाया गया विश्वास, पर्दे के पीछे काम करने वाले लोग, वही असली ट्रॉफी है.’
ये भी पढे़ं.. IND-ENG सीरीज में जिसे दुनिया ने ठोका सलाम, अचानक रिटायरमेंट लेकर चौंकाया, स्क्वाड से हुआ बाहर
घर वापसी पर क्या बोले स्काई?
सूर्या ने आगे कहा, ‘असली ट्रॉफी मैदान पर इतने सारे लोगों का काम और प्रयास है. जब हम वापस (भारत) जाएँगे, तो अच्छा लगेगा और हमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए और प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलेगा.’ एशिया कप में भले ही कप्तान सूर्या का बल्ला नहीं चला, लेकिन अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव जैसे रिकॉर्डधारी खिलाड़ियों की बदौलत टीम इंडिया फाइनल तक अजेय रही. पाकिस्तान को एशिया कप में भारत ने तीन बार रौंदा.