बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार सुबह धार्मिक आस्था के केंद्र दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ में पहुंचकर अष्टमी के दिन मां बगुलामुखी माता के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देश और प्रदेशव
.
पूजन के दौरान चौधरी ने मां बगलामुखी की भी आराधना की। इसके बाद उन्होंने पीठ परिसर स्थित वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर विशेष पूजा संपन्न की। धार्मिक अनुष्ठान के समय पूरा परिसर भक्ति भावना से सराबोर हो उठा।
उनके आगमन पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे प्रोटोकॉल के साथ अगवानी की और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। दर्शन-पूजन के बाद उप मुख्यमंत्री चौधरी दतिया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे बिहार के लिए रवाना हो गए।