देवास की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने श्मशान घाट से लोहे का एंगल चुराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 10 हजार रुपए कीमत का चोरी का माल और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जा
.
श्मशान घाट से चोरी की थी लोहे की कैंची
यह घटना 27 सितंबर 2025 को सामने आई, जब ग्राम अमोना के श्मशान घाट प्रभारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर की सुबह सब कुछ सामान्य था, लेकिन 27 सितंबर को देखा गया कि पुराने टीन शेड की लोहे की तीन कैंचियों में से एक गायब है। कोई अज्ञात व्यक्ति श्मशान की बाउंड्री के अंदर घुसकर यह सामान चुरा ले गया था।
एफआईआर दर्ज कर शुरू हुई जांच
शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में केस दर्ज किया गया। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया ने एक टीम बनाई और स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया।
‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ के तहत 50 से ज्यादा कैमरों की जांच
पुलिस टीम ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ के तहत घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान और लोकेशन का पता लगाया गया।
तीन आरोपी पकड़े गए, चोरी का सामान बरामद
29 सितंबर 2025 को पुलिस ने तीन आरोपियों धर्मेंद्र पिता हुकुमसिंह चौहान (31), राधेश्याम पिता शंकरलाल सोलंकी (42) और आनंद पिता मुकेश प्रजापत (25) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें चोरी का माल बेचते समय रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के पास से करीब 60-70 किलो वजनी लोहे का एंगल और एक ई-रिक्शा जब्त किया गया।
एक आरोपी फरार, तलाश जारी
इस चोरी में ‘डॉक्टर’ नामक एक अन्य आरोपी का भी नाम सामने आया है, जो देवास का निवासी है। वह अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।