कलेक्टर ने मऊगंज जनपद के दो अधिकारी सस्पेंड किए: नियम उल्लंघन कर किया था अनियमित भुगतान, जिला मुख्यालय में अटैच – Mauganj News

कलेक्टर ने मऊगंज जनपद के दो अधिकारी सस्पेंड किए:  नियम उल्लंघन कर किया था अनियमित भुगतान, जिला मुख्यालय में अटैच – Mauganj News


मऊगंज जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने तत्कालीन प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (प्रशासनिक) रामकुशल मिश्रा और सहायक ग्रेड-3 राजमणि सोधिया को निलंबित कर दिया है।

.

यह कार्रवाई 22 जुलाई 2025 को प्रकाशित एक समाचार के बाद शुरू हुई जांच के आधार पर की गई है। जिला पंचायत रीवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि अधिकारियों ने भंडार क्रय एवं सेवा उपार्जन नियम 2015 (संशोधित 2022) का उल्लंघन किया।

अनियमित भुगतान किया था

वरिष्ठ कार्यालय से अनुमोदन और जनपद पंचायत की सामान्य/प्रशासनिक सभा की स्वीकृति के बिना ही अनियमित भुगतान किए गए थे। इस गंभीर लापरवाही और नियम उल्लंघन को देखते हुए, रीवा संभाग के कमिश्नर ने कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर मऊगंज ने आदेश जारी कर दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

राजमणि सोंधिया।

निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय मऊगंज निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आगे की अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए आरोप पत्र तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी धन के दुरुपयोग और अनियमित भुगतान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई को अन्य अधिकारियों के लिए एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।



Source link