Last Updated:
Khargone Local Shopping Market : यहां 50 से 550 रुपए तक की रेंज में कपड़े उपलब्ध हैं. महिलाओं और पुरुषों की शर्ट, जींस 250 से 550 रुपए तक में, जबकि बच्चों के कपड़े और भी सस्ते मिल जाते हैं. छोटे बच्चों के कपड़े तो 50 से 150 रुपए तक आसानी से खरीदे जा सकते हैं.
दीपक पांडेय/खरगोन: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. दशहरा और दिवाली जैसे बड़े पर्वों पर ज्यादातर लोग कपड़ो की खरीदारी करते हैं. ऐसे में लोग हमेशा ऐसी जगह ढूंढते हैं जहां अच्छी क्वालिटी के कपड़े बेहद सस्ते दाम पर मिल सके. खरगोन में ऐसा ही एक चलता-फिरता बाजार लगता है, जो सप्ताह में केवल एक दिन सजता है और बाकी दिनों में अलग-अलग शहरों में स्थान बदलता रहता है. यहां बच्चों से लेकर बड़ों और महिलाओं तक के कपड़े आधे से भी कम दाम में मिल जाते हैं.
20 साल पुराना मार्केट
दुकानदार बताते हैं कि यह बाजार पिछले 20 सालों से लग रहा है. खास बात यह है कि जिस दिन शहर की अन्य दुकानें बंद रहती हैं, उसी दिन यहां लगभग 200 अस्थायी दुकानें सजती हैं. यहां 150 रुपए में महिलाओं के कुर्ते, 200 रुपए में पुरुषों की शर्ट, 300 रुपए में जींस, 150 रुपए में बच्चों की ड्रेस, 250 रुपए में जूते और सिर्फ 50 रुपए में चप्पल तक मिल जाती हैं.
50 से 550 रूपये में कपड़े
व्यापारी सोनू देपाले और अन्य दुकानदारों का कहना है कि यहां 50 से 550 रुपए तक की रेंज में कपड़े उपलब्ध हैं. महिलाओं और पुरुषों की शर्ट, जींस 250 से 550 रुपए तक में, जबकि बच्चों के कपड़े और भी सस्ते मिल जाते हैं. छोटे बच्चों के कपड़े तो 50 से 150 रुपए तक आसानी से खरीदे जा सकते हैं. सीजन के हिसाब से यहां कपड़ों की वैरायटी मिलती है. अब सर्दियों का सीजन शुरू होने वाला है, इसलिए गर्म कपड़ो की भी आवक शुरू हो गई है.
कहा-कहा लगता है बाजार
बता दें कि, यह बाजार जिले के अलग-अलग इलाकों में सप्ताह के अलग-अलग दिन लगता है. सोमवार को कसरावद के दशहरा मैदान, बुधवार को मंडलेश्वर के गंगाझिरा, गुरुवार को महेश्वर भवानी चौक और रविवार को खरगोन शहर में जवाहर मार्ग, मोहन टॉकीज व बिस्टान नाका क्षेत्र में यह सस्ता बाजार सजता है. त्योहारों के वक्त यहां लोगों की भीड़ किसी मेले से कम नहीं दिखती.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें