रायसेन में नवमी पर देवी मंदिरों में भीड़: श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया – Raisen News

रायसेन में नवमी पर देवी मंदिरों में भीड़:  श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया – Raisen News


रायसेन में नवरात्रि की नवमी पर देवी मंदिरों और घरों में भक्तों ने हवन-पूजन किया। मां का विधि-विधान से पूजन किया गया। मंदिरों में घंटा और शंख की ध्वनि गूंजती रही, जिससे भक्तिपूर्ण माहौल निर्मित हुआ।

.

जिले के प्रमुख मंदिरों जैसे मां छोले वाली, कंकाली धाम और मां हिंगलाज में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालु फूल, माला, अगरबत्ती, कपूर और नारियल लेकर मंदिरों में पहुंचे। उन्होंने मिश्र तालाब स्थित देवी मंदिर, खेड़ापति माता मंदिर और जिला न्यायालय परिसर के माता मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। भक्तों ने माता को जल चढ़ाकर खीर-पुरी का भोग अर्पित किया।

पंडित राजेंद्र दुबे ने बताया कि नवमी की पूजा बुधवार को शाम पांच बजे तक की जाएगी। इसके बाद दशहरा पर्व शुरू हो जाएगा।

माता को साड़ी पहनाकर मालाएं पहनाई गईं।

महिलाएं सुबह से ही माता को जल चढ़ाने पहुंचीं।

महिलाएं सुबह से ही माता को जल चढ़ाने पहुंचीं।



Source link