राजगढ़ में दशहरा: 45 दिव्य पात्रों का चल समारोह निकलेगा: पहली बार सामूहिक हनुमान चालीसा, रावण दहन का लाइव प्रसारण भी होगा – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में दशहरा: 45 दिव्य पात्रों का चल समारोह निकलेगा:  पहली बार सामूहिक हनुमान चालीसा, रावण दहन का लाइव प्रसारण भी होगा – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले में गुरुवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर हिंदू उत्सव समिति ने इस बार विशेष व्यवस्थाएं की हैं। पहली बार चल समारोह में 45 दिव्य पात्र शामिल होंगे और पारायण चौक पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

.

चल समारोह की शुरुआत दोपहर दो बजे पुरा स्थित बड़े हनुमान मंदिर से आरती के साथ होगी। इसमें भगवान राम-लक्ष्मण-हनुमान, शिव-पार्वती-गणपति, महाकाली, भगवान जगन्नाथ परिवार, ब्रह्मा, विष्णु, रावण-कुंभकरण और वानर सेना की झांकियां शामिल होंगी।

रावण दहन का आयोजन नवीन दशहरा मैदान, संकट मोचन पर किया जाएगा। दर्शकों के प्रवेश के लिए संकट मोचन मार्ग और हेडगेवार कॉलोनी मार्ग की सुविधा रहेगी। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तथा यातायात की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

शहर के कई स्थानों पर लगाई एलसीडी स्क्रीन

दर्शकों की सुविधा के लिए दशहरा मैदान, बिरसा मुंडा चौराहा और पारायण समिति सहित शहर के कई स्थानों पर एलसीडी स्क्रीन लगाई गई हैं। पूरा कार्यक्रम यूट्यूब पर भी सीधा प्रसारित होगा।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष हर्षांत इंग्ले ने बताया कि चल समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। लक्ष्मीकांत मंदिर पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पारायण चौक में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा। अंत में रावण दहन स्थल पर राम-रावण युद्ध का मंचन भी किया जाएगा।



Source link