IND A vs AUS A: तिलक-अभिषेक की जोड़ी तैयार, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरी भिड़ंत होगी काफी रोमांचक

IND A vs AUS A: तिलक-अभिषेक की जोड़ी तैयार, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरी भिड़ंत होगी काफी रोमांचक


Last Updated:

Green Park Stadium Kanpur: एशिया कप में धमाल मचाने वाले तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा अब कानपुर के ग्रीन पार्क में दिखाएंगे जलवा. इंडिया ‘ए’ बनाम ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले में ये स्टार खिलाड़ी करेंगे मैदान पर वापसी. जानिए मैच से जुड़ी पूरी अपडेट और फैंस का जोश!

Green Park Stadium Kanpur: एशिया कप के फाइनल में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले और भारत को चैंपियन बनाने वाले तिलक वर्मा अब कानपुर पहुंच चुके हैं. वे इंडिया ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के बीच हो रही वनडे सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में खेलते नजर आएंगे. उनके साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भी कानपुर पहुंचे हैं.

खास बात यह है कि ये खिलाड़ी एशिया कप में व्यस्त होने के कारण पहला मैच नहीं खेल पाए थे. लेकिन, अब ये सभी खिलाड़ी 3 और 5 अक्टूबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों में मैदान पर दिखेंगे.

अभिषेक शर्मा भी होंगे टीम में शामिल
एशिया कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले और शानदार बल्लेबाजी से फैंस के फेवरेट बन चुके अभिषेक शर्मा भी जल्द कानपुर पहुंचेंगे. वे भी दूसरे और तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ‘ए’ की तरफ से खेलते नजर आएंगे.

ग्रीन पार्क में रोमांच चरम पर
कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहले मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और अब तिलक वर्मा व अभिषेक शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों के आने से मैच का रोमांच और बढ़ गया है. फैंस अब बेसब्री से इनके चौके-छक्के देखने के लिए तैयार हैं.

खिलाड़ियों का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
कानपुर पहुंचते ही सभी खिलाड़ियों का होटल में जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद वे अपने-अपने कमरों में विश्राम के लिए चले गए. कल से ये खिलाड़ी मैदान में नेट प्रैक्टिस करते हुए दिखेंगे. स्थानीय क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें खासकर तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा पर टिकी हुई हैं.

तीन और पांच अक्टूबर को होगा जबरदस्त मुकाबला
सीरीज के बचे दो मुकाबले 3 और 5 अक्टूबर को खेले जाएंगे. इन मैचों में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. उम्मीद की जा रही है कि इनकी मौजूदगी से टीम को और मजबूती मिलेगी और दर्शकों को जबरदस्त खेल देखने को मिलेगा. कानपुरवासी ग्रीन पार्क की ओर नजरें टिकाए हुए हैं, जहां भारत के युवा सितारे जलवा बिखेरने वाले हैं.

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

homecricket

तिलक-अभिषेक की जोड़ी तैयार, ग्रीन पार्क में होगी चौके-छक्कों की बारिश



Source link