सीहोर में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति का हंगामा: सड़क पर वाहनों के सामने लेटकर जान देने का प्रयास किया; पुलिस ने पकड़ा – Sehore News

सीहोर में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति का हंगामा:  सड़क पर वाहनों के सामने लेटकर जान देने का प्रयास किया; पुलिस ने पकड़ा – Sehore News



सीहोर में बुधवार शाम जिला अस्पताल के पास एक मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। वह सड़क से गुजर रहे वाहनों के सामने लेटकर जान देने की कोशिश कर रहा था, जिससे यातायात बाधित हुआ।

.

एक घंटे तक किया हंगामा

जब लोग उसे सड़क के किनारे करने की कोशिश करते, तो वह उन पर भी हमला कर देता था। लगभग एक घंटे तक उसके द्वारा हंगामा किया जाता रहा, जिसके कारण बार-बार जाम की स्थिति बनती रही।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की, लेकिन किसी तरह उसे काबू कर एफआरवी वाहन से थाने लाया गया। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया है।

शुरुआती पूछताछ में व्यक्ति की पहचान इछावर तहसील के ग्राम खैरी निवासी संतोष प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह पूर्व में शिक्षक रह चुका है और बारह साल पहले सजा काटकर जेल से छूटा था।



Source link