Harda News: गरबा पंडाल में क्रिकेट-वॉलीबॉल का खेल! बजरंग दल की शिकायत पर आयोजकों पर केस

Harda News: गरबा पंडाल में क्रिकेट-वॉलीबॉल का खेल! बजरंग दल की शिकायत पर आयोजकों पर केस


Last Updated:

Harda Garba Pandal Controversy: हरदा में नवरात्रि के गरबा पंडाल से बड़ा विवाद! बजरंग दल की शिकायत पर आयोजकों सूफिया खान और राशि आहूजा पर केस दर्ज. क्रिकेट-वॉलीबॉल खेलने और असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर मचा हंगामा.

गरबा पंडाल में क्रिकेट-वॉलीबॉल का खेल

प्रवीण सिंह तनवर, हरदा: हरदा में नवरात्रि के गरबा पंडाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शहर के नमामि काम्प्लेक्स की छत पर बने पंडाल में कथित तौर पर कुछ असामाजिक तत्वों के घुस आने और गरबा की जगह क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलने की शिकायत हुई है.

ये शिकायत बजरंग दल की ओर से सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई. शिकायत के बाद पुलिस ने पंडाल आयोजक सूफिया खान और राशि आहूजा पर मामला दर्ज कर लिया है.

बजरंग दल की नाराज़गी और पुलिस की कार्रवाई
बजरंग दल का कहना है कि नवरात्रि के गरबा पंडाल में क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसी गतिविधियाँ करना धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है. इसको लेकर उन्होंने लिखित आवेदन भी दिया था.

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पंडाल में न तो सही तरीके से सुरक्षा इंतज़ाम थे और न ही आयोजन की गरिमा का ध्यान रखा गया. जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और बीती रात गरबा कार्यक्रम को तुरंत बंद करवा दिया गया.

आयोजकों पर केस दर्ज
शिकायत के आधार पर आयोजक सूफिया खान और राशि आहूजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है.

लोगों में चर्चा
यह खबर शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में इस तरह की लापरवाही और गैर-संबंधित गतिविधियाँ बिल्कुल अस्वीकार्य हैं. वहीं कुछ लोग इसे एक सोची-समझी साज़िश भी मान रहे हैं.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

गरबा पंडाल में क्रिकेट-वॉलीबॉल का खेल! बजरंग दल की शिकायत पर आयोजकों पर केस



Source link