डिंडौरी में गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में नगर पालिका ने रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे।
.
कार्यक्रम में अतिथियों ने भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतारी। विधायक ओमकार मरकाम और हरिहर पाराशर भगवान राम और लक्ष्मण को कंधे पर बिठाकर युद्ध स्थल तक लेकर गए।
राम और रावण के प्रतीकात्मक युद्ध के बाद रावण का दहन किया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई, जिससे आसमान रंगीन हो उठा।
नगर में प्रतिमाओं का चल समारोह भी जारी है। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए नर्मदा नदी में विसर्जन के लिए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है।
रावण दहन देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
इस कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, विधायक ओमकार मरकाम,भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम,पूर्व नपा अध्यक्ष पंकज टेकाम,एसपी वाहिनी सिंह सहित पुलिस और राजस्व विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

भगवान और लक्ष्मण को कंधे पर उठाया गया।