शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई।
शाजापुर के ठुकराना गांव में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीबन 1 से 2 बजे की है। हुई इस घटना में घर का सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
.
पति और बच्चों के साथ मजदूरी करने गई थी महिला
यह मकान चंद्रकला का है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह अपने पति और बच्चों के साथ मजदूरी करने गई हुई थीं। उनका एक दिव्यांग बच्चा भी उस समय स्कूल गया हुआ था। आग से घर में रखा गेहूं, बिस्तर, कपड़े, दैनिक इस्तेमाल का सामान और करीब 50 हजार रुपए नकद जलकर नष्ट हो गए।
आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे पूरा मकान जलने से बच गया।
परिवार मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था।