रेप के आरोपी को संविधान के अनुसार सजा की मांग: जोबट में मुस्लिम समाज ने की कॉन्फ्रेंस, कहा-दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए – alirajpur News

रेप के आरोपी को संविधान के अनुसार सजा की मांग:  जोबट में मुस्लिम समाज ने की कॉन्फ्रेंस, कहा-दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए – alirajpur News


नाबालिग से रेप के आरोपी की मुस्लिम समाज ने कड़ी आलोचना की है।

जोबट में नाबालिग आदिवासी बच्ची से रेप, धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट के मामले को लेकर शुक्रवार शाम को मुस्लिम समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुस्लिम समाज के प्रमुख सैय्यद अमीरूल हसन ने घटना की कड़ी निंदा की।

.

संविधान के अनुसार सजा देने की मांग

सैय्यद अमीरूल हसन ने कहा कि जोबट नगर में हुई यह गंभीर घटना घोर अपराध है। उन्होंने इस्लाम धर्म में ऐसे अपराधों के लिए निर्धारित कठोर सजा का भी उल्लेख किया, जिसमें कोड़े मारने और विवाहित व्यक्ति के लिए पत्थरों से मृत्युदंड तक शामिल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान के अनुसार जो भी सजा दी जाएगी, पूरा समाज उसे स्वीकार करेगा।

सामाजिक बहिष्कार करने का लिया फैसला

शुक्रवार को नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। समाज ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है, जो नशे की लत में हैं, नशे को बढ़ावा दे रहे हैं, जुए-सट्टे को आम कर रहे हैं या नई पीढ़ी को गलत राह पर धकेल रहे हैं।

समाज ने ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उन्हें किसी भी प्रकार की सामाजिक सहायता या सहयोग नहीं दिया जाएगा और उन्हें सभी सामाजिक गतिविधियों से वंचित रखा जाएगा।

समाज ऐसे लोगों से संबंध नहीं रखेगा।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैय्यद तनवीरूल हसन, सैय्यद अबुल हसन, मुस्लिम समाज सदर अख्तर बाबूजी, रहीस पठान, साबिर रंगरेज, मखमूदिन खत्री, फिरोज खान, इरफान मकरानी, रफीक खत्री, मम्मू खत्री, रफीक मकरानी, युनुस लोहार, फरीद शेख, रमीज शेख, शाहरुख मकरानी सहित मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



Source link