Last Updated:
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में सना मीर ने नतालिया परवेज को ‘आजाद कश्मीर’ से बताया, सोशल मीडिया पर विवाद हुआ, मीर ने सफाई दी कि उनका कोई राजनीतिक मकसद नहीं था.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि संन्यास ले चुके खिलाड़ियों का भी इस्तेमाल अपने फायदे और राजनीति के लिए करता है. हाल में एशिया कप में हुए बवाल के बाद अब एक नया मामला सामने आया है. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान पाकिस्तान की पूर्व महिला कप्तान सना मीर ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर जानबूझ कर विवाद पैदा किया. ‘आजाद कश्मीर’ के संदर्भ में लाइव कमेंट्री करते हुए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सना मीर ने सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद सफाई दी है.
गुरुवार को कोलंबो में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए मीर ने बल्लेबाज नतालिया परवेज को ‘कश्मीर’ से बताया और फिर खुद को सुधारते हुए ‘आजाद कश्मीर’ कहा. यह गलती सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और ब्रॉडकास्टर को राजनीतिक रंग देने के आरोप लगे.
It’s unfortunate how things are being blown out of proportion and people in sports are being subjected to unnecessary pressure. It is sad that this requires an explanation at public level.