MP पुलिस की ये कैसी ‘बेशर्मी’… FIR से पहले थाने में धुलवाई कार, घायल तड़पता रहा बाहर

MP पुलिस की ये कैसी ‘बेशर्मी’… FIR से पहले थाने में धुलवाई कार, घायल तड़पता रहा बाहर


Last Updated:

Bhind News: एमपी के भिंड जिले के दबोह थाने के एसपी ने एक युवक से FIR से पहले अपनी कार साफ करवाई. वहीं, पीड़ित का भाई घायल अवस्था में थाने में आया, लेकिन एसआई ने बाहर बैठा दिया. इस घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले का दबोह पुलिस थाना एक बार फिर सवालों के घेरे में है. दरअसल, दबोह थाने में एक युवक अपने भाई के साथ रिपोर्ट लिखवाने के पहुंचा, लेकिन पुलिस ने एफआईआर लिखने से पहले उसके पीड़ित भाई को थाने के बाहर बैठा दिया. वहीं, सब-इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से दबोह थाने में अपनी निजी गाड़ी को धुलवाया, जबकि उसका घायल और खून से लथपथ भाई पास में बैठा था. यह घटना सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो गया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) असित यादव ने जांच के आदेश दिए हैं.

क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पुलिस के आचरण को लेकर काफी आलोचना की थी. यह घटना बुधवार की है, जब बरथरा गांव निवासी रामू और श्यामू परिहार अपने खेत पर हुए विवाद की शिकायत दर्ज कराने दबोह थाने पहुंचे थे. झड़प में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण श्यामू थाने पहुंचते समय खून से लथपथ था. वहीं, शिकायत दर्ज करने के बजाय, एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ने पीड़ित के भाई को एक बाल्टी और कपड़ा थमा दिया और उसे पहले अपनी गाड़ी साफ करने का निर्देश दिया.

घटना सोशल मीडिया पर वायरल
इस दौरान किसी ने यह सारी घटना रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. वीडियो में शिकायतकर्ता गाड़ी धो रहा था, जबकि उसका भाई कुछ फीट दूर घायल अवस्था में बैठा रहा. इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए एसपी यादव ने बताया कि वीडियो की पुष्टि हो गई है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस मामले में निष्कर्षों के आधार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

परिजनों ने लगाए आरोप

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP पुलिस की ये कैसी ‘बेशर्मी’… FIR से पहले थाने में धुलवाई कार, घायल तड़पता



Source link