अरे ये क्या हुआ… भारत लौटते ही अभिषेक शर्मा फेल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल्डन डक का शिकार

अरे ये क्या हुआ… भारत लौटते ही अभिषेक शर्मा फेल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल्डन डक का शिकार


India A vs Australia A: एशिया कप में अपनी तूफानी बैटिंग से धमाल मचाने वाले अभिषेक शर्मा टी20 के बाद वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनके नाम पर चर्चा चल रही है. उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी. इस टूर्नामेंट के बाद वह पहली बार मैदान पर उतरे, लेकिन फेल हो गए. दुबई से वापस लौटने के बाद भारत में उनका बल्ला नहीं चला. वह कानपुर में एक मैच के दौरान शून्य पर आउट हो गए.

पहली गेंद पर अभिषेक आउट

अभिषेक ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंडिया ए के लिए खेलने उतरे. अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन अनऑफिशियन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया. उन्होंने अभिषेक के साथ प्रभसिमरन सिंह को पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा. अभिषेक के लिए यह मुकाबला यादगार नहीं रहा और दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. मैच में अभिषेक पहली गेंद बार गेंदबाजों का सामना कर रहे थे. जैक एडवर्ड्स की गेंद पर विल सदरलैंड ने उनका कैच लिया.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: Video: क्या है केएल राहुल के नए सेलिब्रेशन का राज? अथिया शेट्टी ने 5 शब्दों में यूं लुटाया प्यार

टीम में मिली थी प्रियांश की जगह 

अभिषेक कानपुर में गोल्डन डक का शिकार हो गए और मायूस होकर पवेलियन लौट गए. उनके बाद अगले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह आउट हो गए. वह 10 गेंद पर 1 रन ही बना पाए. सदरलैंड की गेंद पर लचलान शॉ ने उनका कैच लिया. बता दें कि उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था. वहीं, अभिषेक को प्रियांश आर्य की जगह मौका दिया गया, लेकिन वह फेल हो गए. प्रियांश ने पिछले मुकाबले में सैकड़ा लगाया था. उन्हें अभिषेक के लिए इस मैच में बाहर बैठना पड़ा.

ये भी पढ़ें: 3211 दिन का सूखा समाप्त… आखिरकार राहुल ने भारत में ठोका सैकड़ा, अजीब रिकॉर्ड लिस्ट में दर्ज हो गया नाम

श्रेयस का बल्ला भी नहीं चला

अभिषेक, प्रभसिमरन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी जल्द ही पवेलियन लौट गए. उन्हें जैक एडवर्ड्स ने क्लीन बोल्ड कर दिया. वह 13 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए. अय्यर ने पहले वनडे मैच में शानदार शतक लगाया था. उन्होंने 83 गेंद पर 110 रन की पारी खेली थी. इस दौरान 12 चौके और 4 छक्के लगाए थे. प्रियांश ने 84 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली थी. उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए थे. इंडिया ए ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 413 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया था. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए की टीम 33.1 ओवरों में 242 रनों पर सिमट गई थी.



Source link