Last Updated:
Quick and Easy Fix for Squeaky Windows-Doors: दिवाली जैसे त्योहारों पर जब पूरा घर साफ-सुथरा और चमकदार दिखेगा तब दरवाजों से आती चूं-चूं की आवाज सबके मूड को खराब न कर दे. इसलिए घरेलू नुस्खों से यह समस्या चुटकियों में हल हो सकती है. आइए जानें ये आसान से हैक्स
Quick and Easy Fix for Squeaky Windows-Doors: त्योहारों का समय है घर में मेहमान तो आएंगे ही वहीं सजावट और सफाई की पूरी तैयारी भी करनी होगी, लेकिन जब घर के दरवाजे और खिड़कियों से आती चूं-चूं की आवाज माहौल बिगाड़ दे तो सारा असर वैसे भी फीका ही पड़ जाता है. खासकर पुरानी लकड़ी और लोहे के दरवाजे जिनके कब्जे पर जंग या धूल जम चुकी हो वहां से यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है. अगर आप चाहते हैं कि इस दिवाली आपका घर साफ-सुथरा और आरामदायक दिखे तो दरवाजों से आने वाली आवाज को घरेलू नुस्खों से खत्म किया जा सकता है.
लोकल18 को जानकारी देते हुए कमला तिवारी ने बताया कि कुछ साधारण उपाय घर में मौजूद चीजों से किए जा सकते हैं. दरवाजे से निकलने वाली आवाज का सबसे बड़ा कारण है धूल, जंग और कब्जों में जमी गंदगी. इसलिए सबसे पहले दरवाजे के कब्जे को अच्छे से साफ करना जरूरी है. टूथब्रश, सूखे कपड़े या सैंडपेपर की मदद से कब्जे पर जमी गंदगी हटाएं. इसके बाद कब्जों पर सिलिकॉन स्प्रे, ग्रेफाइट पाउडर, पेट्रोलियम जैली या हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करने से आवाज काफी हद तक खत्म हो जाती है.
साबुन से दूर करें चूं-चूं की आवाज
साबुन का टुकड़ा घर में हर किसी के पास मौजूद होता है और यह एक आसान उपाय है. दरवाजे से आवाज हटाने के लिए साबुन को घिसकर कब्जे पर लगाएं. चाहें तो साबुन को पानी में घोलकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और टूथब्रश की मदद से जोड़ पर लगाएं. यह कब्जे को चिकना बनाता है और रगड़ की वजह से आने वाली आवाज खत्म हो जाती है.
नारियल तेल से मिलेगा असरदार समाधान
नारियल तेल न सिर्फ त्वचा और बालों के लिए बल्कि दरवाजों की चूं-चूं आवाज को रोकने के लिए भी काम आता है. एक कटोरी में नारियल तेल लें इसमें हल्का पानी मिलाकर टूथब्रश से कब्जे पर लगाएं. 5-10 मिनट बाद इस प्रक्रिया को दोहराएं. इससे कब्जे चिकने हो जाएंगे और आवाज गायब हो जाएगी.
बच्चों के मोम रंग से भी होगा फायदा
घर में अगर बच्चों के मोम कलर के टूटे हुए टुकड़े पड़े हों तो उनका इस्तेमाल भी दरवाजे की आवाज़ को रोकने में किया जा सकता है. मोम रंग को सीधे कब्जे पर रगड़ें या फिर घिसकर पाउडर बनाकर लगाएं. यह कब्जे पर परत चढ़ा देता है, जिससे घर्षण कम होता है और आवाज बंद हो जाती है.
नियमित देखभाल जरूरी
दरवाजों और खिड़कियों के कब्जे को जंग से बचाने के लिए समय-समय पर सफाई करना बहुत जरूरी है. धूल और मिट्टी जमने से जंग लगने की प्रक्रिया तेज हो जाती है. ऐसे में कब्जे को सूखे कपड़े से साफ करने के बाद उस पर मिट्टी का तेल या कैरोसीन तेल लगाना लाभकारी होता है.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें