तो ये 12-0 हो जाएगा… SKY ने पाक महिलाओं की ली चुटकी, कर दिया बुरी तरह रोस्‍ट

तो ये 12-0 हो जाएगा… SKY ने पाक महिलाओं की ली चुटकी, कर दिया बुरी तरह रोस्‍ट


Last Updated:

India Women vs Pakistan Women: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्‍तान की महिला टीम को लेकर कहा कि वो भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने कहीं नहीं टिकते. पुरुष क्रिकेट टीम के टी20 कप्‍तान ने कहा कि अगर टीम इंडिया आज भी अच्‍छा प्रदर्शन करती है तो यह 11-0 की जगह 12-0 हो जाएगा.

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्‍तान महिला टीम से फिरकी ली.

इंडिया वूमेंस बनाम पाकिस्‍तान वूमेंस: आज कोलंबो में हो रहे भारत-पाकिस्‍तान आईसीसी महिला विश्‍व कप मुकाबले को लेकर टी20 टीम के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव की तरफ से एक अहम बयान सामने आया है. एशिया कप के दौरान सूर्या ने साफ कह दिया था कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच कोई प्रतिस्‍पर्धा नहीं है. अब उन्‍होंने पाकिस्‍तान की महिला क्रिकेट टीम को चिढ़ाते हुए फिर कहा कि पड़ोसी मुल्‍क की टीम हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के आगे कहीं नहीं टिकती है. SKY ने कहा, “मैं फिर कहूंगा कि प्रतिद्वंद्विता तब होती है जब मुकाबला कांटे का हो. 11-0 कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है. अगर भारतीय महिला क्रिकेट टीम अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान केंद्रित करे, तो यह 12-0 हो जाएगा.”

धोनी पर क्‍या बोले सूर्या?
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में एमएस धोनी का सामना ढेरों बार किया होगा लेकिन कभी भी वो अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में उनके नेतृत्व में नहीं खेल पाए. JITO कनेक्ट 2025 में सूर्या ने इसपर कहा, “जो धोनी भारत के कप्‍तान थे, मैं हमेशा से चाहता था कि मुझे मौका मिले. लेकिन मुझे कभी मौका नहीं मिला. जब भी मैं उनके खिलाफ खेला, मैंने उन्हें विकेट के पीछे देखा. वह बहुत शांत स्वभाव के रहे हैं. उनके खिलाफ खेलते हुए मैंने उनसे एक बात सीखी है कि हर दबाव की स्थिति में शांत रहना चाहिए. वह खेल के दौरान चारों ओर देखते हैं. इस दौरान परखते हैं कि क्या हो रहा है और फिर कोई फैसला लेते हैं.”

‘विराट थोड़े अलग हैं’
रोसूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के कप्तानी कार्यकाल के दौरान अपने डेब्‍यू को याद करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि मैंने कप्तान के तौर पर विराट भाई के नेतृत्व में डेब्‍यू किया था. मुझे लगता है कि विराट भाई बहुत सख्त इंसान हैं. वह आपकी सीमाओं को तोड़ देते हैं और आपसे सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं. मेरा मतलब है कि सभी कप्तान सभी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं लेकिन वह मैदान पर और मैदान के बाहर भी ऊर्जा से भरे रहते थे. वह थोड़े अलग थे.”

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

तो ये 12-0 हो जाएगा… SKY ने पाक महिलाओं की ली चुटकी, कर दिया बुरी तरह रोस्‍ट



Source link