भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गृह विभाग ने सोमवार को राज्य पुलिस सेवा के 116 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। इनमें 17 एएसपी और 99 डीएसपी स्तर के अफसर शामिल हैैं। सूची के अनुसार एआईजी सायबर सेल संदीप कुमार दीक्षित को एएसपी यातायात भोपाल बनाया गया है।
वहीं डीएसपी क्राइम ब्रांच अदिति भावसार को सीएसपी अयोध्या नगर, डीएसपी भोपाल नागेंद्र सिंह बैस को सीएसपी एमपी नगर और डीएसपी सायबर सेल कृष्ण कुमार वर्मा को एसडीओपी बैरसिया की कमान सौंपी गई है। वहीं डीएसपी भोपाल ऋचा जैन को डीएसपी सायबर सेल, डीएसपी अर्चना शर्मा और शुभा श्रीवास्तव को डीएसपी रेल, नेहा गौर को डीएसपी सायबर भोपाल पदस्थ किया गया है।
0