जहरीले कफ सिरप पर ग्वालियर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर्स पर किया औचक निरीक्षण, लिए सैंपल – Gwalior News

जहरीले कफ सिरप पर ग्वालियर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:  ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर्स पर किया औचक निरीक्षण, लिए सैंपल – Gwalior News



स्वास्थ्य विभाग के अमले ने नमूनों की जांच की।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से हुई मासूम बच्चों की मौतों के बाद मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर ड्रग विभाग सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर्स और स्टॉकिस्ट से कफ सिरप के नमूने लेकर जांच कर रहा है। ग्वालियर

.

निरीक्षण के दौरान, विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाए गए पीडियाट्रिक कफ सिरप के नमूने एकत्र किए गए। ड्रग विभाग कफ सीरप निर्माता कंपनियों और स्टॉकिस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रहा है।

ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर्स संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे 4 साल से कम उम्र के बच्चों को केवल पंजीकृत चिकित्सक के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही कफ सीरप दें। यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है।

बता दें कि जहरीले कफ सीरप के सेवन से कई बच्चों की जान जा चुकी है। हालांकि, जिस जहरीले कफ सीरप के कारण मासूम बच्चों की मौतें हुई थीं, उसका कोई भी स्टॉक फिलहाल मेडिकल स्टोर्स या सरकारी दवाई वितरण केंद्रों पर नहीं मिला है।



Source link