Jofra Archer hits back at Michael holding, says England have not forgotten about black lives matters | जोफ्रा आर्चर का होल्डिंग को जवाब, कहा-‘इंग्लैंड ‘Black Lives Matter’ को नहीं भूला है’

Jofra Archer hits back at Michael holding, says England have not forgotten about black lives matters | जोफ्रा आर्चर का होल्डिंग को जवाब, कहा-‘इंग्लैंड ‘Black Lives Matter’ को नहीं भूला है’


लंदन: वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग (Michael Holding) ने मैचों से पूर्व एक घुटने के बल बैठकर ब्लैक लाइव्स मैटर’ (BML) का सांकेतिक समर्थन नहीं करने के लिए इंग्लैंड की आलोचना की थी जो जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को नागवार गुजरी जिन्होंने कहा कि उनकी राष्ट्रीय टीम के क्रिकेटर इस आंदोलन को नहीं भूले हैं.

यह भी पढ़ें- दूसरे वनडे की हार पर शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

इंग्लैंड ने पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों से पहले ऐसा कोई सांकेतिक समर्थन नहीं किया था जिसकी होल्डिंग ने आलोचना की थी. बीएलएम यानि अश्वेतों का जीवन भी मायने रखता है, एक राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन है जो अश्वेत लोगों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता के विरोध में शुरू हुआ था.

आर्चर ने कहा है कि, ‘हम नहीं भूले हैं, यहां कोई भी ब्लैक लाइव्स मैटर को नहीं भूला है. मुझे लगता है कि यह माइकल होल्डिंग के लिए थोड़े कड़े शब्द होंगे कि उन्होंने आलोचना करने से पहले कोई शोध नहीं किया. मुझे पूरा विश्वास है कि वह नहीं जानते कि पर्दे के पीछे क्या हो रहा है.’

बारबडोस में जन्में इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि उन्होंने (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी) टॉम हैरिसन से बात की. मैंने टॉम से बात की और हम इस पर काम कर रहे हैं’.आर्चर ने हालांकि इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि उनकी टीम नस्ली भेदभाव को खत्म करने के लिए क्या कर रही है.

बता दें कि होल्डिंग इंग्लैंड टीम से नाराज है और उन्होंने अपने अनुभव के बारे में बताया था जिसकी काफी चर्चा हुई थी. उन्होंने कहा था कि, ‘यह महज श्वेत बनाम अश्वेत नहीं था. यह मानवता के एकजुट होने का मामला है और हमें सभी से समानता से व्यवहार करने की जरूरत है.’
(इनपुट-भाषा)





Source link