इंदौर7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि मेरी बात न मानकर युवती के झांसे में आए भाई ने लाखों रुपए खाते में जमा करवा दिए।
- शादी डॉट कॉम पर बायोडाटा देखकर युवती ने व्यापारी से संपर्क किया और शादी का झांसा देकर लूट की
- गिफ्ट के रूप में 310 और 75000 पाउंड भेजने के नाम पर कोरियर चार्ज और फर्जी एटीएम कार्ड भेजकर बातों में उलझाया
शादी डॉट कॉम पर एक अच्छे रिश्ते की तलाश में बायोडाटा डालने वाले पेस्टीसाइड कारोबारी के साथ हुई 9.59 लाख की ठगी में क्राइम ब्रांच को अहम सुराग हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि जिस युवती ने कारोबारी को यूके कि डॉक्टर बता कर शादी करने का झांसा दिया था और महंगे गिफ्ट और पाउंड भेज कर 9 लाख 59 हजार रुपए की ठगी कर ली थी। पता चला है कि वह सूरत की रहने वाली है। यह बात भी सामने आई है कि युवती ने खुद को डॉक्टर बताकर कई और लोगों के साथ भी ठगी की है।
डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि 3 दिन पहले पेस्टीसाइड का व्यापार करने वाले सुरेश पिता ओमप्रकाश पाठक के साथ ठगी की घटना हुई थी। उनके बड़े भाई मुकेश पाठक ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि भाई सुरेश ने कुछ दिन पूर्व अपना बायोडेटा शादी डॉट कॉम पर अपलोड किया था। इसी के आधार पर उसे यूनाइटेड किंगडम(यूके) से डॉ. अस्मिता नामक युवती ने संपर्क किया और उससे वाट्स एप चैटिंग कर शादी करने का बोला। 4 जून 2020 को इस युवती ने शादी करने की सहमती देकर भाई सुरेश के नाम पर यूके से एक गिफ्ट पार्सल भेजा।
व्यापारी के साथ यहीं से ठगी की शुरुआत हुई। जब गिफ्ट कोरियर से यहां पहुंचा तो कोरियर कंपनी वाला बनकर इस गिरोह के लोगों ने गिफ्ट में लैपटॉप, मोबाइल, वॉच और प्लेटिनम गोल्ड व 310 पाउंड होना बताया। 5 जून को कॉल कर पाउंड के लिए एक सर्टिफिकेट बनाने की बात कही। इसके लिए 89 हजार रुपये का चार्ज बताया। इस पर भाई को मैंने रोका तो वह नहीं माना और रुपये भर दिए। यही नहीं कई बार युवती ने कारोबारी सुरेश को अपने प्यार के जाल में फंसा कर लाखों रुपए जमा करवाने के लिए उकसाया।
इंडिया आकर शादी करने का बोल कर उसने लंदन से अपने 75000 पाउंड भी उसके खाते में ट्रांसफर करने का झांसा दिया और रॉयल बैंक स्कॉटलैंड मैं खाता खुलवाने के नाम पर भी ठगी की। इस तरह कुल 9 लाख 59 हजार कि ठगी करने के बाद उससे बात बंद कर दी थी। पूरे मामले की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है, जल्द ही ठग युवती को गिरफ्तार किया जाएगा।
0