REWA News: विंध्य क्षेत्र अपनी परंपराओं और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है. हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति और खान-पान है. यहां हर उत्सव को खास तरीके से मनाया जाता है, कई पारंपरिक व्यंजन भी बनाए जाते हैं. यह त्योहारों का सीजन है. त्योहार के मौके पर सभी के घरों में मिठाइयां बनने लगती हैं. ज़्यादातर घरों में महिलाएं लड्डू बनाना पसंद करती हैं. लेकिन अगर आप इस बार त्योहार के मौके पर स्वीट्स में कुछ डिफरेंट बनाने की सोच रही हैं, तो आप विंध्य क्षेत्र की फेमस मिठाई खाजा की यह रेसिपी ट्राई कर सकती हैं.
खाजा बनाने के लिए सामग्र-
मैदा- 400 ग्राम
बेकिंग पाउडर- 2 छोटे चम्मच
घी- 3 चम्मच
दूध- 45 मिलीलीटर
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
नारियल- 1 कप
चुटकी भर- नमक
तेल या घी- तलने के लिए
चीनी या शुगर सिरप- 500 ग्राम
पानी- आवश्यकतानुसार.
खाजा मिठाई बनाने की विधि-
खाजा मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा छान लें और फिर इसमें सभी सामग्रियों जैसे बेकिंग पाउडर, घी आदि डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें.अब आप आटे में पानी डालें और उसे अच्छी तरह से गूंथ लें, फिर 20 मिनट के लिए अलग रख दें. जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो आटे को रोल करें और आटे की बराबर मात्रा में लोइयां बना लें. अब सारी लोइयों को रोटी की तरह पतला-पतला बेल लें और साइड में बेल कर रख लें.
जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो आटे को रोल करें और आटे की बराबर मात्रा में लोइयां बना लें. अब सारी लोइयों को रोटी की तरह पतला-पतला बेल लें और साइड में बेल कर रख लें. अब आपको खाजा बनाना है, इसके लिए आप एक प्लेट में रोटी रखें और उसके ऊपर मैदा, घी लगा लें। ताकि आटे (रोटी) की लेयर आपस में चिपके नहीं.
फिर उसके ऊपर दूसरी रोटी रखें और इसी तरह आप सारी बेली हुई रोटियों की परत बना लें. अब इन रोटियों को फोल्ड करके एक रोल बना लें, फिर रोल को साइड से पतला- पतला (ज़्यादा नहीं) खाजा के शेप में काट लें.अब धीमी आंच पर कढ़ाही में तेल गर्म कर लें, जब तेल गर्म हो जाए, तो खाजा को डीप फ्राई कर लें.
अब आपको चाशनी बनानी है, इसके लिए आप एक बर्तन में चीनी और पानी डालें और चाशनी तैयार कर लें.अब तले हुए खाजा को एक एक करके चाशनी में डाल दें और कुछ देर इसे ही छोड़ दें.फिर कुछ देर बाद चाशनी से खाजा निकल लें और अपने मेहमानों को सर्व करें.