प्यार में धोखा, पीड़िता ने दी जान: नर्मदापुरम में शादी करने से मुखरा था युवक, आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का केस – narmadapuram (hoshangabad) News

प्यार में धोखा, पीड़िता ने दी जान:  नर्मदापुरम में शादी करने से मुखरा था युवक, आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का केस – narmadapuram (hoshangabad) News



नर्मदापुरम में 20 साल की युवती ने प्यार में मिले धोखे से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली। घटना 26 जुलाई की है। घटना के ढाई महीने बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मृतका के प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। शुक्रवार को आरोपी सौरभ जाटव क

.

एक साल से आरोपी उससे मोबाइल पर बातचीत करता था। मृतका को उसने शादी का कहा था। कुछ महीने से पहले शादी करने से मुखर गया। जिससे तनाव में आकर मृतका ने 26 जुलाई शाम 4 बजे पर्यटन घाट स्थित अपने मकान में फांसी लगा ली थी। परिजनों द्वारा सौरभ जाटव पर प्रताड़ना और शादी करने से इंकार करने की बात कही थी। जिससे युवती तनाव में रह रही थी।

आत्महत्या के लिए उकसाने पर केस एसआई हेमंत निशोद ने बताया मृतका और आरोपी प्रेमी प्रेमिका थे। युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया था। जिससे तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। मोबाइल की जांच की गई। परिजनों के बयान लिए गए। जिसके आधार आरोपी सौरभ जाटव के खिलाफ गुरुवार रात 11.30बजे केस दर्ज किया। शुक्रवार को आरोपी सौरभ को कोर्ट पेश किया गया।



Source link