खाद टोकन न मिलने से किसानों ने किया चक्का जाम: अशोकनगर में सूची बनाने के आश्वासन पर एक घंटे बाद हटे किसान – Ashoknagar News

खाद टोकन न मिलने से किसानों ने किया चक्का जाम:  अशोकनगर में सूची बनाने के आश्वासन पर एक घंटे बाद हटे किसान – Ashoknagar News



अशोकनगर में खाद टोकन न मिलने से नाराज किसानों ने बायपास रोड पर चक्का जाम कर दिया। पुरानी कृषि उपज मंडी के सामने हुए इस प्रदर्शन के कारण एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। अधिकारियों द्वारा किसानों के नाम सूची में दर्ज करने के आश्वासन के बाद प्

.

सुबह 5 बजे टोकन लेने आए थे किसान

किसान पुरानी कृषि उपज मंडी और डबल लॉक केंद्र पर खाद लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन ने टोकन वितरित नहीं किए। टोकन न मिलने से आक्रोशित किसान मंडी गेट के सामने बायपास रोड पर जमा हो गए और सड़क पर ट्रैक्टर रखकर आवागमन रोक दिया।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान और नायब तहसीलदार शंभू मीना मौके पर पहुंचे। इस दौरान भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी भी वहां मौजूद थे। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि वे सुबह करीब 5 बजे से आए थे और उन्हें टोकन वितरण न होने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

अधिकारियों ने समझाइश की

काफी देर तक अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आज टोकन लेने आए सभी किसानों के नाम, मोबाइल नंबर और पते की एक सूची बनाई जाएगी। उन्हें बताया गया कि बारी आने पर उन्हें सूचित किया जाएगा।

इस आश्वासन के बाद किसान सहमत हुए और उन्होंने सड़क से अवरोध हटा लिया। इस दौरान लगभग एक घंटे से अधिक समय तक सड़क के एक हिस्से में चक्का जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।



Source link