टीकमगढ़ में 43 खाली प्लॉट मालिकों को नोटिस: गंदगी और जमा पानी निकालने के लिए नगरपालिका ने दिए निर्देश – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में 43 खाली प्लॉट मालिकों को नोटिस:  गंदगी और जमा पानी निकालने के लिए नगरपालिका ने दिए निर्देश – Tikamgarh News


टीकमगढ़ नगर पालिका ने शहर की कॉलोनियों में गंदगी और जलजमाव के लिए खाली प्लॉट मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। पहले चरण में ऐसे 43 प्लॉट मालिकों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए गए हैं, जिनके भूखंडों में बारिश का पानी और बड़ी मात्रा में कचरा जमा है।

.

शहर के 27 वार्डों में कई खाली प्लॉटों में बारिश का पानी भर जाता है और लोग उनमें कचरा फेंक देते हैं। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बदबू से रहवासी परेशान हैं। पूर्व में 26 सितंबर को स्वच्छता जन आंदोलन के तहत कुछ स्थानों पर सफाई की गई थी, लेकिन अब फिर से कचरा डाला जाने लगा है।

जमा पानी से फैल रही बदबू

इस समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका ने प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ओमपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि नोटिस में उल्लेख है कि प्लॉट में जमा कचरा और पानी बदबू फैला रहा है, जिससे मच्छर, लार्वा और डेंगू फैलाने वाले कीट पनप रहे हैं। यह स्थिति लोगों के जीवन के लिए खतरनाक है और घातक बीमारियों का कारण बन सकती है।

सीएमओ भदोरिया ने आगे बताया कि यह कृत्य नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 234, 235, 236, 239 और 240 के तहत दंडनीय अपराध है। नोटिस में प्लॉट मालिकों को खाली जमीन से कचरा हटाने और पानी का निकालने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। शहर के सभी 27 वार्डों में ऐसे खाली प्लॉटों को चिन्हित करने का काम जारी है।



Source link