3 बाइक, मोबाइल और 8 हजार के साथ 5 पकड़ाए: खरगोन-इंदौर रोड पर मेडिकल कारोबारी के साथ की थी लूट – Khargone News

3 बाइक, मोबाइल और 8 हजार के साथ 5 पकड़ाए:  खरगोन-इंदौर रोड पर मेडिकल कारोबारी के साथ की थी लूट – Khargone News


खरगोन-इंदौर रोड पर जावदा घाटी में मेडिकल कारोबारी संजय उर्फ लालू गुप्ता के साथ हुई दिनदहाड़े लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को धरमपुरी फाटे के प्रतीक्षालय से शराब पीते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप

.

यह वारदात गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे हुई थी। जावदा निवासी लालू और बिठेर की एक महिला पीड़िता के साथ दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूट ली थी। इसके बाद उनके दो अन्य साथी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित के मोबाइल से जबरन 400 रुपए अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिए। इस संबंध में पुलिस ने 309 (6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की। इसके आधार पर आनंद अजनारे, चंदन अजनारे, अमन अजनारे, राहुल भूरिया (सभी निवासी धरमपुरी) और करण सिसोदिया (निवासी बैसरकुंड) को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके घरों से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइकें बरामद की गईं।



Source link