नाबालिग से अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला पकड़ाया: बैतूल में शादी का झांसा का कहकर ले गया था आरोपी; पिछले महीने का मामला – Betul News

नाबालिग से अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला पकड़ाया:  बैतूल में शादी का झांसा का कहकर ले गया था आरोपी; पिछले महीने का मामला – Betul News



बैतूल की आठनेर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के एक सप्ताह के भीतर अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया था।

.

यह मामला 30 सितंबर को सामने आया था, जब फरियादी ने आठनेर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी कमला जोशी और एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और एक सप्ताह के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म बालिका के बयान में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान अमित पिता किशन अहाके (19), निवासी चोपन, थाना भैंसदेही के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, प्रधान आरक्षक पंकज वटके, आरक्षक भीम चंचल, बीरबल मीणा, प्रवीण धुर्वे और दिनेश उइके की अहम भूमिका रही।



Source link