टी20 इंटरनेशनल में 30 से कम गेंद पर ठोका शतक, दुनिया में सिर्फ इन 2 खूंखार बल्लेबाजों ने किया ये अजूबा

टी20 इंटरनेशनल में 30 से कम गेंद पर ठोका शतक, दुनिया में सिर्फ इन 2 खूंखार बल्लेबाजों ने किया ये अजूबा


Unique Cricket Records: क्रिकेट का एक दबंग रिकॉर्ड ऐसा है जिसे पूरी दुनिया में केवल 2 ही बल्लेबाजों ने बनाया है. इस दबंग रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर है. क्रिकेट की दुनिया का यह दबंग रिकॉर्ड है, टी20 इंटरनेशनल में 30 से कम गेंदों में शतक जड़ने का. दुनिया में सिर्फ 2 बल्लेबाज ही ऐसे हैं, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 30 से कम गेंदों में शतक ठोकने का रिकॉर्ड दर्ज है. आइए एक नजर डालते हैं उन 2 बल्लेबाजों पर-

1. साहिल चौहान (27 गेंद पर शतक)

भारतीय मूल के एस्टोनियाई क्रिकेटर साहिल चौहान के नाम पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. एस्टोनिया के साहिल चौहान ने 17 जून 2024 को साइप्रस के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच में 27 गेंदों में शतक जड़ दिया था. साहिल चौहान ने 41 गेंदों पर 144 रनों की नाबाद पारी खेली थी. साहिल चौहान का स्ट्राइक रेट इस दौरान 351.21 था. साहिल चौहान की पारी में 18 छक्के और 6 चौके शामिल रहे.साहिल चौहान हरियाणा के मनकपुर देवीलाल गांव (पिंजौर) से ताल्लुक रखते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


साहिल चौहान का जन्म 19 फरवरी 1992 को हुआ था. क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए साहिल चौहान एस्टोनिया चले गए थे. एपिस्कोपी में खेले गए इस टी20 इंटरनेशनल मैच में साइप्रस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 191/7 का स्कोर खड़ा किया. साइप्रस ने एस्टोनिया को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट दिया. जवाब में एस्टोनिया ने 13 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 194 रन बनाते हुए 42 गेंदें बाकी रहते 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली.

2. मुहम्मद फहाद (29 गेंद पर शतक)

तुर्की के विस्फोटक बल्लेबाज मुहम्मद फहाद ने 12 जुलाई 2025 को बुल्गारिया ट्राई नेशन T20I सीरीज में बुल्गारिया के खिलाफ एक टी20 मैच में 29 गेंदों में शतक ठोक दिया था. मुहम्मद फहाद ने बुल्गारिया के खिलाफ इस मैच में 34 गेंदों पर 120 रनों की पारी खेली थी. मुहम्मद फहाद की पारी में 12 छक्के और 10 चौके शामिल रहे. मुहम्मद फहाद का स्ट्राइक रेट इस दौरान 352.94 था.

तुर्की के 38 साल के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में 237.07 की स्ट्राइक रेट और 52.75 की बेहतरीन औसत से 211 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. मुहम्मद फहाद टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. मुहम्मद फहाद की इस पारी की बदौलत तुर्की की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 237 रन बनाए. जवाब में बुल्गारिया की टीम 178 रन पर ऑलआउट हो गई. तुर्की की टीम ने यह मैच 59 रन से जीत लिया.



Source link