कौन हैं नजमुल इस्लाम? जिसकी सनक के कारण क्रिकेटरों ने की हड़ताल

कौन हैं नजमुल इस्लाम? जिसकी सनक के कारण क्रिकेटरों ने की हड़ताल


Last Updated:

Who is Najmul Islam: बांग्लादेश क्रिकेट टीम में इन दिनों भूचाल आ रखा है. हालात ऐसे हो गए हैं कि खिलाड़ियों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के बीच में ही हड़ताल कर दिया. ये पूरा बवाल बांग्लादेश क्रिकेट के डायरेक्टर रहे नजमुल इस्लाम के कारण हुआ है. नमुल इस्लाम ने पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को भारत का एजेंट तक कह दिया था, जिसके कारण क्रिकेटरों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर नजमुल इस्लाम

नई दिल्ली: मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है. ये बवाल इतना बढ़ गया कि बांग्लादेश क्रिकेट के अधिकारी और खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ हो गए. इस पूरे उथल-पुथल के जिम्मेदार एम नजमुल इस्लाम हैं, जिसकी सनक के कारण बांग्लादेश के क्रिकेटरों को हड़ताल करना पड़ गया. ऐसे में आनन-फानन बांग्लादेश क्रिकेट ने नजुमल इस्लाम को बोर्ड के डायरेक्टर पद से हटा दिया. नजमुल इस्लाम लंबे से समय बांग्लादेश क्रिकेट के प्रसाशन में सक्रिय हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं नमुल इस्लाम जिसके कारण बांग्लादेश क्रिकेट में फूट पड़ी है.

कौन हैं नजमुल इस्लाम?

नजमुल इस्लाम को साल 2021 में बांग्लादेश क्रिकेट में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल किया गया था. क्रिकेट प्रसाशन के अलावा नजुमल बांग्लादेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं. साल 2021 में ढाका मेट्रोपोलिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए वह बोर्ड में शामिल हुए थे. बीसीबी चुनाव में वे निर्विरोध चुने गए थे. हालांकि, बीते 15 जनवरी को खिलाड़ियों के भारी विरोध और विवादित बयान के कारण उन्हें पद से हटा दिया गया. क्रिकेट प्रसाशन के अलावा नजमुल इस्लाम का बांग्लादेश में बिजनेस भी है.

बांग्लादेश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नजमुल इस्लाम का गारमेंट्स एक्सपोर्ट और टेक्सटाइल से जुड़ा कारोबार है. वे कई ऐसी कंपनियों के मालिक और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं जो यूरोप और अमेरिका के बड़े ब्रांड्स को कपड़े सप्लाई करती हैं. गारमेंट्स एक्सपोर्ट और टेक्सटाइल के अलावा नजमुल ने रियल एस्टेट सेक्टर भी निवेश किया है. यही वजह है कि बीसीबी में डायरेक्टर के अलावा उन्हें फाइनेंस कमेटी का चेयरमैन भी बनाया गया था.

नजमुल के खिलाफ बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने किया हड़ताल

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर के तौर पर नजमुल इस्लाम हाल के दिनों में अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहे. मुस्ताफिजुर रहमान के आईपीएल विवाद के बाद नजमुल ने भारत में होने वाले टी20 विश्व कप नहीं खेलने की मुहीम शुरू कर दी. बोर्ड की तरफ से यह बयान जारी करवाया कि भारत में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को सुरक्षा में खतरा है, जिसके कारण उसके सभी मैच श्रीलंका में कराए जाएं. हालांकि, आईसीसी ने बीसीबी की इस मांग को ठुकरा दिया, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेने की धमकी दी.

इसी बवाल के बीच बांग्लादेश क पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने एक बयान में कहा कि बीसीबी को भावनाओं में बहकर कोई फैसला नहीं लेना चाहिए और उसे टी20 विश्व कप को लेकर समझारी से निर्णय करने की जरूरत है. तमीम का यह बयान नजमुल इस्लाम को इतनी बुरी लगी की उन्होंने सरेआम पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर को भारत का एंजेट कह दिया. नजमुल के इसी बयान के बाद उनका खूब विरोध होने लगा. कई पूर्व क्रिकेटरों ने तमीम के खिलाफ नजमुल के बयान को अपमानजनक बताया और माफी मांगने के लिए कहा, लेकिन नजमुल अपनी जिद पर अड़े रहे हैं. ऐसे में फिर बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने बीपीएल का बहिष्कार कर दिया, जिसके कारण 15 जनवरी का स्थगित करना पड़ा. खिलाड़ियों के हड़ताल के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नजमुल को उनके पद से हटाया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

कौन हैं नजमुल इस्लाम? जिसकी सनक के कारण क्रिकेटरों ने की हड़ताल



Source link