बैतूल जिले की बोरदेही पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोप में फरार चल रहे किसान नेता दिनेश यदुवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के नेतृत्व में महिला संबंध
.
पुलिस के अनुसार, बोरदेही थाने में 28 सितंबर 2025 को एक महिला की शिकायत पर दिनेश पिता रमेश यदुवंशी, निवासी ग्राम हरन्या टांडी, के खिलाफ अपराध क्रमांक 327/2025 दर्ज किया गया था। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना के बाद से दिनेश यदुवंशी फरार चल रहा था। 10 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव हरन्या टांडी में मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना बोरदेही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी दिनेश यदुवंशी को आमला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय ने अभियुक्त के जमानत आवेदन पत्र को निरस्त करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
दिनेश यदुवंशी किसान संघर्ष समिति का तहसील अध्यक्ष है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उसने बोरदेही इलाके में चल रहे जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत भी की थी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम वट्टी, आरक्षक भगवानदास जावरे, किशोर साहू और सचिन दीवान की टीम शामिल थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान जारी है।