शाजापुर में महिलाओं ने करवा माता की पूजा की: पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत, चांद देखकर तोड़ा उपवास – shajapur (MP) News

शाजापुर में महिलाओं ने करवा माता की पूजा की:  पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत, चांद देखकर तोड़ा उपवास – shajapur (MP) News


शाजापुर में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व मनाया गया। शहरभर की महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखा। दिनभर निराहार रहने के बाद शाम को चांद का दर्शन कर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला।

.

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाए जाने वाले इस पर्व पर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किया। उन्होंने छलनी की ओट से अपने पति के दर्शन किए और करवा से जल ग्रहण कर व्रत पूरा किया।

महिलाओं ने करवा माता की पूजा की

पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए महिलाओं ने करवा माता की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। चांद के दर्शन के बाद पतियों ने अपनी पत्नी की मांग भरी और उन्हें उपहार भेंट किए।

पार्लर में दिनभर रही महिलाओं की भीड़

ब्यूटी पार्लर की संचालक रीता भावसार ने बताया कि करवा चौथ के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। पार्लर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही, जिनमें से कई ने एक सप्ताह पहले ही बुकिंग करवा ली थी।

शहर के चौक बाजार, नई सड़क, धानमंडी और किला रोड पर दिनभर खरीदारी को लेकर रौनक बनी रही। करवा, छलनी, चूड़ी और अन्य श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई।

ब्यूटी पार्लर में भी आज महिलाओं की भीड़ रही।

ब्यूटी पार्लर में भी आज महिलाओं की भीड़ रही।

शाम होते-होते पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाएं बाजारों में नजर आईं। इस दौरान भीड़भाड़ के चलते कई बार बाजारों में जाम की स्थिति भी बनी, लेकिन लोगों का उत्साह बरकरार रहा।



Source link