विराट कोहली-रोहित शर्मा जैसा काम नहीं करेंगे शुभमन गिल, कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के बाद खोले कई राज

विराट कोहली-रोहित शर्मा जैसा काम नहीं करेंगे शुभमन गिल, कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के बाद खोले कई राज


India vs West Indies Shubman Gill: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं बार टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया है. वह किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने वाला संयुक्त रूप से दूसरा देश बन गया. उसने इस मामले में साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली. अफ्रीकी टीम ने 1998 से 2024 तक वेस्टइंडीज के खिलाफ ही लगातार 10 सीरीज पर कब्जा किया था. गिल इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार कप्तान बने थे और वह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी.

नीतश को दिया मौका

अब घरेलू मैदान पर पहली बार टीम की कमान संभालते हुए गिल जोरदार सफलता हासिल की. उन्होंने पूरी सीरीज के दौरान कई आश्चर्यजनक फैसले किए. इनमें नीतीश कुमार रेड्डी को घरेलू मैदान पर प्लेइंग-11 में रखना काफी बड़ा माना गया. नीतीश तेज गेंदबाजी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी भी करते हैं. हालांकि, अक्सर ये देखा गया है कि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को घरेलू मैदान पर मौके काफी कम मिले हैं. हनुमा विहारी और शार्दुल ठाकुर के साथ भी ऐसा ही हुआ. विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी के दौरान तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को ज्यादा मौके विदेश मिले और घरेलू ग्राउंड पर स्पिनर ऑलराउंड या अन्य खिलाड़ियों को तरजीह दी गई.

Add Zee News as a Preferred Source


रोहित-विराट से अलग गिल

गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट में नीतीश रेड्डी को जगह देकर यह साफ कर दिया कि विराट और रोहित की तरह कप्तानी नहीं करेंगे. उनका तरीका अलग होगा और फैसले भी काफी अलग होंगे. अहमदाबाद टेस्ट में नीतीश को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका, लेकिन उन्होंने चार ओवर गेंदबाजी जरूर की. इसके बाद दिल्ली टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 43 रन बनाए.  नीतीश को सीरीज में भरपूर मौके दिए जाने पर कप्तान गिल ने कहा, ”हम नहीं चाहते कि खिलाड़ी सिर्फ विदेशों में ही मैच खेलें. इससे खिलाड़ियों पर बहुत दबाव पड़ता है. हम कुछ ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना चाहते हैं, जो हमें लगता है कि विदेशों में मैच जीतने में हमारी मदद कर सकते हैं, क्योंकि यह हमारे लिए एक चुनौती रही है.”

ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज को हराने के बाद अब क्या? ये रहा 2025 में टीम इंडिया के बाकी मैचों का शेड्यूल, तुरंत कर लें नोट

कप्तानी पर कही बड़ी बात

गिल ने कप्तानी को लेकर कहा, “मैं अब इसकी आदत डाल रहा हूं. सभी खिलाड़ियों को मैनेज करना, इस टीम का नेतृत्व करना एक बड़ा सम्मान है. यह किसी भी परिस्थिति में सही विकल्प चुनने के बारे में है. मैं उस स्थिति में सबसे संभावित निर्णय लेने की कोशिश करता हूं जिसमें हम उस खेल में होते हैं. कभी-कभी आपको एक साहसिक निर्णय लेना पड़ता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि कौन-सा खिलाड़ी आपको रन या विकेट दिला सकता है.”

ये भी पढ़ें: ​दिल्ली में भारत के सिर सजा जीत का ताज, फिर भी ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका से पीछे, देख लें WTC Points Table का हाल

बल्लेबाजी पर कप्तानी का असर?

इस सीरीज में गिल ने 50, 129* और 13 रन की पारी खेली. गिल ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा, ”जब मैं मैदान पर जाता हूं, तो मैं बस एक बल्लेबाज के तौर पर फैसले लेना चाहता हूं. एक चीज जो आप हमेशा चाहते हैं, वो है अपनी टीम को मैच कैसे जिताएं. जब मैं बतौर बल्लेबाज मैदान पर जाता हूं, तो मेरे दिमाग में बस यही ख्याल आता है.”



Source link